{"_id":"69e535f4fe34d2b13c0dd6a0","slug":"devotees-from-delhi-beat-up-a-young-man-from-vrindavan-on-nidhivan-road-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vrindavan: निधिवन मार्ग पर दिल्ली की श्रद्धालु महिलाओं ने वृंदावन के युवक को पीटा, हंगामा; पुलिस ने संभाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vrindavan: निधिवन मार्ग पर दिल्ली की श्रद्धालु महिलाओं ने वृंदावन के युवक को पीटा, हंगामा; पुलिस ने संभाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
सार
श्रद्धालु महिलाओं ने दुकानदार युवक को जमकर पीटा। हंगामा बढ़ता देख पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। पुलिस हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
सड़क पर हंगामा
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
निधिवन राज मंदिर मार्ग पर दिल्ली की श्रद्धालु महिलाओं ने जमकर हंगामा काटा। दुकानदार की मिठाई से भरी ट्रे गिरने पर युवक द्वारा तेज आवाज में बोलना भी उसके लिए मुसीबत बन गया। श्रद्धालु महिलाओं ने दुकानदार युवक को जमकर पीटा। हंगामा बढ़ता देख पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। पुलिस हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
Trending Videos
अक्षयतीज से पहले रविवार को निधिवन से ठाकुर राधारमण मंदिर जाने वाले मार्ग पर भीड़ के दबाव के बीच दुकान की मिठाई से भरी ट्रे गिर गई, जिससे उसकी मिठाई मार्ग पर फैलकर नष्ट हो गई। इस पर दुकान पर बैठे युवक ने तेज आवाज में श्रद्धालुओं से ट्रेन गिराकर नुकसान करने का विरोध किया। इस पर दिल्ली की महिला श्रद्धालु और उसके परिजनों ने युवक पर कई थप्पड जड़ दिए और उस पर चौतरफा हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को आक्रोशित श्रद्धालु महिलाओं और उसके परिवार से बचाया। श्रद्धालुओं का हंगामा करीब 20 मिनट तक चलता रहा। मार्ग पूरी तरह से जाम हो गया। श्रद्धालु मंदिर जाने के बजाय हंगामा को देखने लगे। पुलिस ने दोनों पक्षों को बामुश्किल शांत किया। पुलिस हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ज्ञात हो कि चार दिन पहले नगर के भागवताचार्य और दिल्ली की कार में सवार श्रद्धालुओं के बीच भी विवाद हुआ था। भागवताचार्य को क्षतिगृस्त करने के बाद कार सवार लोगों ने उनको और उनके कार ड्राइवर पर हमला कर दिया था। इस मामले में भागवताचार्य ने कार सवार छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। यह घटना भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि दुकानदार की मिठाई ट्रे गिरने पर विवाद हुआ। दिल्ली की महिला श्रद्धालुओं और दुकानदार युवक के बीच विवाद हो गया। आआखिर में दोनों के बीच समझौता हो गया है।