फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Devotees returned with moist eyes, promising to meet Girirajji again.

Mathura News: गिरिराजजी से फिर मिलने का वादा कर नम आंखों से लौटे श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Devotees returned with moist eyes, promising to meet Girirajji again.
टेंट उखाड़ कर सामान ले जाते सेवाभाभी। 
राधाकुंड। राजकीय मुड़िया पूर्णिमा मेले के समापन के बाद गिरिराज प्रभु से विदा लेते वक्त भक्तों की आंखें नम हो उठी। अगली साल दोबारा आने का वादा कर श्रद्धालु अपने घर लौटे। उधर, परिक्रमा मार्ग पर जगह-जगह भंडारों के लिए लगे टेंट अब हटने लगे हैं।
विज्ञापन

पिछले सात दिनों से भंडारा लगा रहे राजस्थान, बांदीकुई से आए नरेंद्र सिंह गुर्जर और अलवर के गांव कठूमर से आए रामबाबू चौधरी ने बताया कि गिरिराज जी के धाम जैसा कोई स्थल नहीं है। यहां आकर मन में श्रद्धा का भाव स्वत: ही उत्पन्न हो जाता है। परिक्रमा लगाता हर कोई एक समान होता है। कोई छोटा या बड़ा नहीं होता। मेहंदीपुर बालाजी से आए जसवंत सिंह धाकड़ ने बताया कि वे पिछले 25 वर्षों से गुरु पूर्णिमा मेले में करीब 30 लोगों की टीम के साथ श्रद्धालुओं की सेवा करते हैं। इस सेवा भाव के बाद गिरिराज तलहटी छोड़ने को मन नहीं करता। मध्य प्रदेश के भोपाल से आए पवन कुमार शर्मा ने बताया कि मुड़िया मेले के दौरान गिरिराज प्रभु स्वयं ही भक्तों को सेवा के लिए प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि कई लोग तो ऐसे भी हैं जो अपने कारोबार और नौकरी से छुट्टी लेकर सप्तकोसीय परिक्रमा में श्रद्धालुओं की सेवा करने आते हैं।
विज्ञापन

इसी प्रकार मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान आदि राज्यों से आए गोवर्धन धाम से जाते समय भावुक हो गए। जयपुर से आईं अनीता शर्मा ने बताया कि यहां साक्षात प्रभु का वास है, तभी तो यहां से जाने का मन नहीं करता। दरअसल, गोवर्धन में मुड़िया मेले के दौरान सेवाभावी लोगों ने प्याऊ, भंडारे, मेडिकल व्यवस्था, नाश्ता और भोजन आदि की निशुल्क सेवा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed