{"_id":"69961de8823a7a5fc100eb0e","slug":"drivers-and-conductors-will-receive-incentives-for-holi-mathura-news-c-369-1-mt11018-142763-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: रोडवेज चालक-परिचालकों के लिए खुशखबरी, 10 दिन की ड्यूटी पर मिलेगा 4500 रुपये बोनस; छुट्टी नहीं मिलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: रोडवेज चालक-परिचालकों के लिए खुशखबरी, 10 दिन की ड्यूटी पर मिलेगा 4500 रुपये बोनस; छुट्टी नहीं मिलेगी
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:03 PM IST
विज्ञापन
सार
मथुरा में होली के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इनको गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रोडवेज चालक-परिचालकों सहित अन्य कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
रोडवेज बस स्टैंड से संचालित रोडवेज की बसें।संवाद
विज्ञापन
विस्तार
होली पर यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए परिवहन निगम ने कमर कस ली है। मथुरा में 22 फरवरी से श्रद्धालुओं का बड़ी संख्या में आवागमन शुरू हो जाएगा। इस अवधि में बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। अतिरिक्त बसों के साथ ही उनके फेरे भी बढ़ेंगे। इसी दौरान चालक और परिचालकों सहित अन्य कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
यह प्रोत्साहन राशि 28 फरवरी से 9 मार्च की अवधि के लिए दी जाएगी। इन 10 दिनों तक 300 किलोमीटर प्रतिदिन बसों का संचालन करने पर 450 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से 4500 रुपये एकमुश्त धनराशि मिलेगी। न्यूनतम 9 दिन तक ड्यूटी करने वालों को प्रतिदिन 400 रुपये के हिसाब से प्रोत्साहन धनराशि मिलेगी। प्रोत्साहन अवधि में अतिविशिष्ट परिस्थितियों को छोड़कर अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।
मथुरा में यात्रियों को असुविधा न हो इसलिए 22 फरवरी से 170 बसों को चलाने का निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी रोस्टर पद्धति से लगाई जाएगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मदन मोहन शर्मा ने बताया कि चालक, परिचालक व अन्य नियमित कर्मचारियों के अलावा संविदा व आउटसोर्सिंग के चालक परिचालकों को भी यह लाभ दिया जाएगा। डिपो के कर्मचारियों से इस अवधि में पूरी ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि इन्हें प्रोत्साहन भत्ते का पूरा लाभ मिल सकें।
Trending Videos