सब्सक्राइब करें

UP: रात का समय और तीव्र मोड़, पलक झपकते ही रजबहे में समा गई कार; सगाई समारोह में जा रहे चार दोस्तों की हुई मौत

अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 19 Feb 2026 11:42 AM IST
सार

मथुरा में बुधवार देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर रजबहे में गिर गई। हादसे में कार सवार चारों युवकों की डूबने से मौत हो गई। चारों एक सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Four youths killed as speeding car falls into drain in Mathura
mathura road accident - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। दरअसल, रात का समय था और तीव्र व घातक मोड़। इतना तीव्र कि यह पता ही नहीं लगा कि सामने जानलेवा रजबहा है। इन चार युवकों को भी यह अहसास ही नहीं हो पाया कि सामने ऐसा मोड़ आ सकता है और जान जा सकती है। कार चला रहा अमित जब तक संभलता तब तक देर हो चुकी थी और पलक झपकते ही कार रजबहे में समा गई। हादसे में एक बार फिर सिस्टम की लापरवाही सामने आ रही है।


मगोर्रा थाना क्षेत्र के नगला देविया में एक भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की जान चली गई। रजबहे में कार डूबने से हुई इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा के प्रति बरती जा रही लापरवाही को उजागर किया है। प्रत्यक्षदर्शी कृष्णा कुंतल ने बताया कि जिस स्थान पर यह दुर्घटना हुई, वहां किसी भी प्रकार के सुरक्षा इंतजाम नहीं हैं। 
 
Trending Videos
Four youths killed as speeding car falls into drain in Mathura
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
न तो सड़क पर कोई ब्रेकर है और न ही चेतावनी बोर्ड लगा हुआ है, जो चालकों को आगामी खतरनाक मोड़ के प्रति सचेत कर सके। यदि इनमें से कोई एक भी होता तो शायद कार चला रहा युवक सजग हो जाता और कार को नियंत्रित कर लेता। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार सीधी रजबहे में गिरी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Four youths killed as speeding car falls into drain in Mathura
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लोग दौड़े लेकिन देखते ही देखते कार डूब गई। ग्रामीण भी थोड़ी देर बाद ही रजबहे में उतर गए तो देखा कि कार के शीशे तो टूटे हुए थे, लेकिन एक भी युवक कार से बाहर नहीं निकल सका। 

 
Four youths killed as speeding car falls into drain in Mathura
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चारों की कार में डूबकर मौत हो चुकी थी। उन्होंने किसी तरह चारों को बाहर निकाला तब तक पुलिस भी पहुंच गई थी। चारों युवक डीग के गांव बरौली चौथ में एक सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे। पलक झपकते ही सारी खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
Four youths killed as speeding car falls into drain in Mathura
रजबहे में गिरी कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन युवक महावन के रहने वाले थे, जबकि चौथा युवक ओल्ड फरीदाबाद निवासी गुल्लू अपने दोस्तों के पास घूमने महावन आया था। उसकी भी मौत हो गई।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed