सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Earring Snatching Accused Shot in Leg During Police Encounter in Farah, Pistol and Cash Recovered

Mathura: कुंडल लूट का मास्टरमाइंड मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगते ही उगले राज; तमंचा-नकदी बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 19 Feb 2026 09:47 AM IST
विज्ञापन
सार

फरह क्षेत्र में कुंडल लूट की वारदातों में वांछित आरोपी महेंद्र को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया। उसके पास से तमंचा, कारतूस, 4 हजार रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त टेंपो बरामद हुआ है, जबकि उसके साथी की तलाश जारी है।

Earring Snatching Accused Shot in Leg During Police Encounter in Farah, Pistol and Cash Recovered
मथुरा पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

मथुरा के फरह में कुण्डल लूटने की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस की नाक में दम करने वाले अपराधी को पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया है। उसने पुलिस पर फायरिंग करके भागने का प्रयास किया तो पुलिस ने उसके पैर में गोली मार कर उसे पकड़ लिया। घटना में आरोपी रवि को पुलिस पहले की पकड़ चुकी है। रवि ने पूछताछ में बताया था कि फरह का हिस्ट्रशीटर रामजीत और महेन्द्र के साथ कुण्डल लूट की इन घटनाओं को अंजाम दिया गया था।
Trending Videos


बुधवार रात गिरफ्तार मुठभेड में फरह पुलिस ने ग्राम सूमपुरा थाना फरह निवासी महेन्द्र को पकड़ लिया। वह थाना फरह पर दर्ज मुकदमा से संबंधित लूट की घटना में वांछित था। पुलिस ने उसके पास से .315 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, तीन खोखा कारतूस, लूट के हिस्से में आए 4000 रुपये नकद तथा एक टेम्पो बरामद किया है। मुठभेड़ में घायल अभियुक्त को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है तथा विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 घटना की जानकरी देते सीओ रिफाइनरी अनिल कपरवान ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से आगरा और मथुरा के फरह क्षेत्र में कुंडल लूट की घटनाएं हो रही थीं, जिसमें अपराधी अलग-अलग वाहनों का इस्तेमाल कर रहे थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कार्य कर रही फरह पुलिस टीम ने ईशान कॉलेज के पास घेराबंदी की, तो वांछित अभियुक्त महेंद्र ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में अभियुक्त घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। अभियुक्त के पास से लूट के चार हजार रुपये, एक तमंचा, कारतूस और वारदात में प्रयुक्त टेंपो बरामद हुआ है। इसके साथी और शातिर अपराधी रामजीत की तलाश में दबिश दी जा रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed