{"_id":"6996c6003382a9fb8905bcf7","slug":"tragic-accident-in-mathura-car-falls-into-canal-after-collision-four-youths-killed-on-spot-2026-02-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चार दोस्तों की मौत: रजबहे में समा गई चीखें, कार में तड़पती रहीं जिंदगियां; हादसे की खौफनाक तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दोस्तों की मौत: रजबहे में समा गई चीखें, कार में तड़पती रहीं जिंदगियां; हादसे की खौफनाक तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:54 PM IST
सार
मथुरा में रजबहे में कार समाने से उसमें सवार तीन चचेरे भाई समेत चार युवकों की मौत हो गई। दर्दनाक हादसे के बाद सभी के घरों में कोहराम मचा हुआ है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मथुरा हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा के मगोर्रा थाना क्षेत्र के नगला देविया गांव के मोड़ पर बीती रात किसी अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मार दिए जाने के बाद अनियंत्रित होकर कार रजवाहे में जा गिरी। कार सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों और पुलिस की मदद से कार को बाहर निकला गया।
Trending Videos
रजबहे के अंदर देखते पुलिस अधिकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मृतक मोहित पुत्र प्रेम सिंह दो बहनों के बीच अकेला भाई था। मोहित वकालत की पढ़ाई कर रहा था। फरीदाबाद निवासी गुलशन पुत्र शिव कुमार जो कि बिहार के औरंगाबाद जिले के मूल निवासी हैं। गुलशन की मां प्रमिला देवी ने बताया कि बुधवार दोपहर को गुलशन दोस्त की बहन की शादी में जाने की बात कह कर गया था। गुलशन फरीदाबाद में अपने भाई के साथ पेंटिंग का काम किया करता था। पोस्टमार्टम गृह पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
रजबहे से निकाली गई कार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शादी में शामिल होने जा रहे थे सभी
पुलिस के मुताबिक मगोर्रा क्षेत्र के रहने वाले चार हमउम्र युवक कार में सवार होकर गोवर्धन होते हुए डीग क्षेत्र में एक सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे। कस्बा महावन के मोहल्ला बलदेव गढ़ निवासी राहुल (23) उनके चचेरे भाई मोहित (21) और अमित (23) एक अन्य दोस्त के साथ बुधवार शाम राजस्थान के डीग जिले के लिए निकले थे। गाड़ी स्वामी एडवोकेट सज्जन सिंह ने बताया कि इस गाड़ी को अमित ही चलाता था। वही गाड़ी लेकर निकला था।

तीव्र मोड़ पर घुमा न सके कार
जैसे ही उनकी कार रात लगभग नौ बजे नगला देविया के निकट मोड़ पर पहुंची, तो सामने अमित गाड़ी को तीव्र मोड़ पर घुमा नहीं पाया और गाड़ी लहराती हुई सीधे सड़क किनारे रजबहे में गिर गई। आसपास के लोग कार को रजबहे में गिरता देख फौरन दौड़कर मदद के लिए पहुंचे। इसी बीच किसी ने पुलिस को भी सूचना दे दी।

दुर्घटनाग्रस्त कार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक भी युवक बाहर नहीं निकल सका
यदि इनमें से कोई एक भी होता तो शायद कार चला रहा युवक सजग हो जाता और कार को नियंत्रित कर लेता। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार सीधी रजबहे में गिरी। लोग दौड़े लेकिन देखते ही देखते कार डूब गई। ग्रामीण भी थोड़ी देर बाद ही रजबहे में उतर गए तो देखा कि कार के शीशे तो टूटे हुए थे, लेकिन एक भी युवक कार से बाहर नहीं निकल सका।