सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Farmers Arrive at Collectorate in Horse-Drawn Cart Over Falling Potato Prices

Mathura News: आलू के गिरते दामों पर घोड़ा बुग्गी से कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Farmers Arrive at Collectorate in Horse-Drawn Cart Over Falling Potato Prices
घोड़ा-बुग्गी से पहुंचे किसान
विज्ञापन
बलदेव। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रदेश अध्यक्ष चौ. हरनाम सिंह वर्मा के नेतृत्व में किसानों ने आलू के गिरते दामों और किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर आगरा कलेक्ट्रेट का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान पीएम मोदी की पर्यावरण और ईंधन बचत के लिए अपील का सम्मान करते हुए किसान घोड़ा-बुग्गी से कलेक्ट्रेट पहुंचे, जो चर्चा का विषय बना। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस बल तैनात रहा।
Trending Videos

युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह और आगरा मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर ने कहा कि आलू के लगातार गिरते दाम किसानों को बर्बादी की ओर धकेल रहे हैं। आलू का समर्थन मूल्य अधिकतम बढ़ाने की मांग की गई। किसानों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आलू-गन्ना मूल्य, अतिवृष्टि मुआवजा, बिजली, सिंचाई, अंश निर्धारण, डीएपी खाद उपलब्धता और ग्रामीण समस्याओं के समाधान की मांग की। धरना स्थल पर एडीएम आजाद भगत सिंह और एडीएम वेद सिंह ने किसानों से वार्ता की। बाद में डीएम आवास पर जिलाधिकारी के साथ बैठक में समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान जिला अध्यक्ष दीपक तोमर, ओमवीर सिंह, उदयवीर सरपंच, अवधेश रावत, मुकेश रावत समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed