सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   fight broke out petrol pump after man demanded money, FIR against two

Mathura News: पेट्रोल पंप पर तेल के पैसे मांगने पर मारपीट, दो पर प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
fight broke out petrol pump after man demanded money, FIR against two
विज्ञापन
चौमुहां। थाना जैंत क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने आए दबंगों ने पैसे मांगने पर सेल्समैन और अन्य कर्मियों के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

घटना बीते रविवार रात करीब 11:30 बजे की है। छरौरा निवासी धर्मेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पेट्रोल पंप पर कार्यरत हैं। रात के समय एक कार में सवार कुछ युवक पेट्रोल डलवाने आए। जब धर्मेंद्र ने पेट्रोल के पैसे मांगे, तो कार सवार युवक गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दबंगों ने धर्मेंद्र, उसके साथी प्रदीप (निवासी छरौरा) और दिनेश गोपाल (निवासी महौली रोड) के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिससे आरोपियों की पहचान हो गई। पुलिस ने मामले में गंभीर सिंह निवासी नगला जीवन बाग, मगोर्रा, हेमू निवासी निधिवन एन्क्लेव (मथुरा) के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed