{"_id":"69df66e72c9905b1e50d6479","slug":"fire-set-at-balaji-temple-at-govardhan-in-mathura-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: गोवर्धन के बालाजी मंदिर में लगाई आग, सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: गोवर्धन के बालाजी मंदिर में लगाई आग, सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी; जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 15 Apr 2026 03:53 PM IST
विज्ञापन
सार
मंदिर में आग लगाने की घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी की तलाश में जुटी है। आग से मंदिर में रखा सामान जल गया।
मंदिर में लगाई आग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र के पैठा गांव स्थित बालाजी मंदिर आश्रम में आगजनी की घटना सामने आई है। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। बताया गया कि एक स्थानीय युवक कुछ दिन पूर्व आश्रम के पास तालाब से मछली पकड़ रहा था। आश्रम से जुड़े लोगों द्वारा उसे ऐसा करने से मना किया गया। इस पर विवाद बढ़ गया। गुस्से में आकर युवक ने कथित रूप से आश्रम परिसर में आग लगा दी।
आग लगने से आश्रम में रखा सामान जल गया। पूरी घटना आश्रम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें आरोपी आग लगाते हुए दिख रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। क्षेत्राधिकारी गोवर्धन अनिल कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X