सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Five species of shrike birds were found at Jodhpur Jhal.

Mathura News: जोधपुर झाल पर श्राइक पक्षी की पांच प्रजातियां मिलीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Five species of shrike birds were found at Jodhpur Jhal.
श्राइक पक्षी की तीन अलग-अलग प्रजातियां। 
विज्ञापन
मथुरा। फरह स्थित जोधपुर झाल वेटलैंड के शीतकालीन पक्षी सर्वेक्षण के दौरान श्राइक पक्षी (कसाई) की पांच अलग-अलग प्रजातियां दर्ज की गई हैं। ये पक्षी मध्य और पूर्वी एशिया से लंबी दूरी तय करके यहां प्रवास पर पहुंच रहे हैं।
Trending Videos

सर्वेक्षण के दौरान बे-बैक्ड, लोंग-टेल्ड, ग्रेट-ग्रे, इसेबिलाइन तथा ब्राउन प्रजाति दर्ज की गई हैं। इनमें से तीन प्रजातियां शीतकालीन प्रवासी पक्षी हैं, जो मध्य एशिया और उत्तरी क्षेत्रों से भारत आते हैं। पक्षियों के विशेषज्ञ डाॅ. केपी सिंह के अनुसार श्राइक पक्षियों को पक्षी वर्गीकरण में लैनिडी परिवार में रखा गया है। इस परिवार के अधिकांश पक्षी लेनूअस वंश के अंतर्गत आते हैं। श्राइक मध्यम आकार के पैसराइन पक्षी होते हैं, जो अपनी विशिष्ट शिकार करने की शैली और मांसाहारी प्रवृत्ति के कारण अन्य गीतगायक पक्षियों से अलग माने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्राइक पक्षियों को उनकी विशिष्ट शिकार शैली के कारण बुचर बर्ड या कसाई पक्षी भी कहा जाता है। ये पक्षी ऊंचे पेड़, झाड़ियां आदि पर बैठकर कीटों का शिकार करते हैं। इनका शरीर आमतौर पर भूरा या सफेद रंग का होता है और आंखों के पास एक चौड़ी काली पट्टी (मुखौटा जैसा) होती है। ये पक्षी बहुत ही सतर्क होते हैं और ऊंची टहनियों पर बैठकर शिकार की तलाश करते हैं। इनकी आवाज भी तेज होती है और अन्य पक्षियों की नकल भी कर सकते हैं। इनका आकार लगभग 16 से 25 सेंटीमीटर के बीच होता है। ये अपने भोजन को कसाई की तरह टांगने के कारण प्रसिद्ध हैं। वेटलैंड में झाड़ीदार घासस्थल, पारिस्थितिक महत्ता होने से ये पक्षी प्रवास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed