फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Former President Ram Nath Kovind Visits Vrindavan, Offers Prayers and Plants Sapling at Rukmani Viha

UP: वृंदावन पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, ठाकुरजी के दर्शन, विवेकानंद प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि

Sat, 08 Aug 2026 01:49 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 08 Aug 2026 01:49 PM IST
सार

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शनिवार सुबह अपने तीन दिवसीय वृंदावन प्रवास के दौरान रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम पहुंचे और ठाकुरजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने रुकमणि विहार स्थित सिग्नेचर वृंदावन धाम आश्रम का उद्घाटन किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण किया।

विज्ञापन
Former President Ram Nath Kovind Visits Vrindavan, Offers Prayers and Plants Sapling at Rukmani Viha
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान शनिवार सुबह वृंदावन स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम हॉस्पिटल पहुंचे। अस्पताल पहुंचने पर सेवाश्रम के सचिव स्वामी सुप्रकाशानंद और अस्पताल प्रभारी स्वामी काली कृष्णानंद ने पुष्पगुच्छ प्रदान कर उनका भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन


इसके बाद पूर्व राष्ट्रपति ने अस्पताल परिसर में स्थापित स्वामी विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा पर वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य पुष्पांजलि अर्पित की। तत्पश्चात वे रामकृष्ण मठ पहुंचे, जहां उन्होंने मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। दर्शन के उपरांत उन्होंने अपने राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान लोकार्पण किए गए अस्पताल के ‘शारदा ब्लॉक’ का सूक्ष्म अवलोकन किया और सेवाश्रम के संतों से आत्मीय मुलाकात की।
विज्ञापन


सिग्नेचर वृंदावन धाम आश्रम का उद्घाटन व पौधरोपण
रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के कार्यक्रमों के उपरांत पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रुकमणि विहार स्थित 'सिग्नेचर वृंदावन धाम आश्रम' पहुंचे। यहां उन्होंने आश्रम का औपचारिक उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने आश्रम परिसर में संतों एवं गणमान्य जनों की उपस्थिति में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed