फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Fresh Controversy in Vipin Murder Case: Family Alleges Police Released Suspect From Station, Protests Erupt

विपिन हत्याकांड में नया बवाल: आरोपी को बचाने का आरोप, थाने में हंगामा; पुलिस से भिड़े सैकड़ों ग्रामीण

Sat, 08 Aug 2026 01:38 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 08 Aug 2026 01:38 PM IST
सार

मथुरा के छाता में बीपीटी छात्र विपिन की गला रेतकर हत्या के मामले में शनिवार को परिजनों और सैकड़ों ग्रामीणों ने पुलिस पर आरोपी को बचाने का आरोप लगाकर थाने में हंगामा किया। परिजनों का दावा है कि उन्होंने आरोपी को पुलिस के हवाले किया था, जबकि पुलिस उसे हत्या में शामिल न होने की बात कह रही है, इसी को लेकर नोकझोंक हुई।

विज्ञापन
Fresh Controversy in Vipin Murder Case: Family Alleges Police Released Suspect From Station, Protests Erupt
छाता कोतवाली में हंगामा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र के नीमगांव निवासी बीपीटी छात्र विपिन (22) के परिजन और ग्रामीणों ने छाता पुलिस पर हत्यारोपी को छोड़न का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। शनिवार को परिजन के साथ पहुंचे ग्रामीणों की पुलिस से नोकझोंक हो गई। परिजन के आक्रोश और ग्रामीणों की भीड़ को देखते हुए कई थानों का फोर्स बुला लिया गया है। परिजन का आरोप है कि उन्होंने ने ही हत्यारोपी को पुलिस के हवाले किया था। बावजूद इसके पुलिस ने आरोपी को हत्या में शामिल न होने की बात कह रही है।  
विज्ञापन


गोवर्धन थाना क्षेत्र के नीमगांव निवासी विपिन छाता स्थित संस्कृति विश्वविद्यालय में बीपीटी अंतिम वर्ष का छात्र था। वह 28 जुलाई को परिजन से 2500 रुपये लेकर विश्वविद्यालय में पंजीकरण कराने की बात कहकर घर से निकला था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजन ने दोस्तों से पूछताछ की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। परिजन ने छाता कोतवाली पहुंचकर सूचना दर्ज कराई। साथ ही सोशल मीडिया पर गुमशुदगी की जानकारी वायरल कर दी।
विज्ञापन


कोई सुराग न मिलने पर परिजन 29 जुलाई को छाता कोतवाली में विपिन का मोबाइल ट्रैकिंग पर लगवा रहे थे। इसी बीच परिजन के पास कॉल आई। फोन करने वाले ने बताया कि फेसबुक पर पोस्ट की गई बाइक धौरेरा के जंगल में खड़ी है। इसके बाद परिजन जंगल में पहुंचे। तलाश करने पर बाइक से 50 मीटर यहां बाइक खड़ी मिल गई। आसपास दूर कोठरी में विपिन का शव मिला था। उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी। माैके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से शराब की खाली बोतलें भी बरामद हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका जताई थी। शनिवार को थाने पहुंचे विपिन के परिजन ने आरोप लगाया कि उन्होंने नीमगांव निवासी हत्यारोपी को छाता पुलिस के हवाले किया था। लेकिन पुलिस ने हत्यारोपी हत्या में शामिल न होने के बात कह रही है। इसे लेकर सैकड़ों ग्रामीणों की पुलिस से नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed