{"_id":"6a76eac9ddf1b934f105ab15","slug":"up-kar-seva-at-krishna-janmabhoomi-from-august-9-saints-arrive-in-mathura-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर नौ अगस्त से कारसेवा, अभी-अभी आया नया अपडेट, पहुंचने लगे साधु-संत; पुलिस हुई अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर नौ अगस्त से कारसेवा, अभी-अभी आया नया अपडेट, पहुंचने लगे साधु-संत; पुलिस हुई अलर्ट
Sat, 08 Aug 2026 02:07 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 08 Aug 2026 02:07 PM IST
सार
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर कारसेवा का नौ अगस्त को शंखनाद होगा। इसके लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। वहीं इसे लेकर अभी से ही साधु-संतों का मथुरा आगमन शुरू हो गया है।
विज्ञापन
मथुरा में कारसेवा का एलान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के राधाकुंड क्षेत्र के जुल्हेंदी स्थित चित्रगुप्त पीठ में 9 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर कारसेवा का शंखनाद होगा। इसकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। देशभर के साधु-संतों का आगमन अभी से शुरू हो गया है। इस आयोजन में 13 अखाड़ों से महंतों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के इरादे से मंगाए गए गुलाबी पत्थरों की पहली खेप शुक्रवार की देर रात पहुंच गई। ये पत्थर भरतपुर स्थित बंसीपहाड़पुर से मंगाए गए हैं। इन्हीं पत्थरों से अयोध्या में श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण किया गया है। चित्रगुप्त पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने ये पत्थर मंगवाए हैं। अब रविवार को शंखनाद के पत्थर तराशने का काम शुरू होगा
स्वामी सच्चिदानंद ने कहा था कि 9 अगस्त को आश्रम से विधिवत कारसेवा की घोषणा होगी। इसके लिए भव्य कार्यक्रम रखा गया है। इसमें 13 अखाड़ों से साधु-संतों को बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर उनकी जन्मभूमि पर बनाया जाएगा। इसके लिए गुलाबी रंग के पांच हजार मीट्रिक टन पत्थरों का ऑर्डर दिया था। अयोध्या में हुए श्रीराम मंदिर के निर्माण में भी इन्हीं पत्थरों को लगाया गया था। एक खेप देर रात पहुंच गई।
विज्ञापन
दरअसल, स्वामी सच्चिदानंद ने 4 जुलाई को अयोध्या आंदोलन की तर्ज पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए कारसेवा का एलान किया था। इसके लिए उन्होंने 12 जुलाई को हरिद्वार स्थित वात्सल्य गंगा आश्रम में साध्वी ऋतंभरा से मुलाकात कर समर्थन मांगा था।