सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Fun Kids Athletics Competition Organized in Nauhjheel

Mathura News: नौहझील में फन किड्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Fun Kids Athletics Competition Organized in Nauhjheel
फन किड्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता के तहत लॉग जंप लगाती बालिका।
विज्ञापन
मथुरा। फन किड्स एथलेटिक्स अभियान के अंतर्गत जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा आर्केडियन पब्लिक स्कूल, नौझील-बाजना के खेल मैदान पर फन किड्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। करीब 80 बच्चों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Trending Videos

बालक वर्ग अंडर 4 से 7 वर्ष की 50 मीटर दौड़ में आयुक्त ने प्रथम, मयंक ने द्वितीय तथा अनुराग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शटल दौड़ में पुकार प्रथम, साहिल द्वितीय और कार्तिक तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर 4 से 7 वर्ष बालिका वर्ग की फ्रिजवी थ्रो प्रतियोगिता में पीहू प्रथम, शानवी द्वितीय और खुशी तृतीय रहीं। अंडर 8 से 11 वर्ष बालिका वर्ग की रिंग थ्रो प्रतियोगिता में अंशिका ने प्रथम, प्रियंका ने द्वितीय तथा चित्रांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बॉल थ्रो प्रतियोगिता में अंडर 4 से 7 वर्ष बालक वर्ग में सिद्धार्थ प्रथम, कार्तिक द्वितीय और ईशान तृतीय रहे। वहीं अंडर 12 से 14 वर्ष बालिका वर्ग की स्टैंडिंग जंप स्पर्धा में परी प्रथम, भावना द्वितीय तथा देवांशी तृतीय रहीं।
अंडर 12 से 14 वर्ष बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में भूमिका ने प्रथम, मिताशी ने द्वितीय और दीपांशी ने तृतीय स्थान हासिल किया। अंडर 4 से 7 वर्ष बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में कार्तिक प्रथम, माधव द्वितीय तथा सिद्धार्थ तृतीय रहे।
अंडर 12 से 14 वर्ष बालक वर्ग की बॉल थ्रो प्रतियोगिता में कृष्ण प्रथम, निशांत द्वितीय और हिमांशु तृतीय रहे। बालिका वर्ग में परी ने प्रथम, भावना ने द्वितीय तथा दिव्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका मनोज सिंह और सुरेन्द्र सिंह ने निभाई। समापन समारोह में विद्यालय के प्रबंधक संजय पाठक, एकेडमिक डायरेक्टर एफ.आर. खान, प्राचार्य दलजीत सिंह नंदा, बलवंत कौर तथा डॉ. राजेंद्र सिंह सिसोदिया ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर सोनू अत्री सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed