सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Govardhan Being Decked Up to Welcome the President

Mathura News: राष्ट्रपति के स्वागत को सज रहा गोवर्धन, तीन अस्थायी हेलीपोर्ट भी तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Govardhan Being Decked Up to Welcome the President
विज्ञापन
गोवर्धन। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के प्रस्तावित गोवर्धन दौरे के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मथुरा-गोवर्धन मार्ग पर जमनावता तिराहे के पास तीन अस्थायी हेलीपोर्ट बनाए जा रहे हैं, जबकि नगर में साफ-सफाई, रंग-पुताई और सौंदर्यीकरण का कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है।
Trending Videos

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति 21 मार्च को गोवर्धन स्थित प्रसिद्ध दानघाटी मंदिर पहुंचकर गिरिराज महाराज की पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद वह ई-कॉर्ट से गिरिराज महाराज की 21 किलोमीटर की परिक्रमा देंगी। राष्ट्रपति के दौरे के लिए नगर के प्रमुख बाजारों, मंदिरों के आसपास तथा 21 किलोमीटर लंबे परिक्रमा मार्ग पर विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। कई स्थानों पर दीवारों की रंग-पुताई, सड़क मरम्मत और अन्य सौंदर्यीकरण कार्य भी कराए जा रहे हैं, ताकि नगरी का स्वरूप आकर्षक दिखाई दे सके। इसके पहले दो दिन राष्ट्रपति वृंदावन में विभिन्न मंदिरों के दर्शन-पूजन के अलावा संत प्रेमानंद से मुलाकात करेंगी। रामकृष्ण मिशन अस्पताल में कैंसर यूनिट का उद्घाटन करेंगी। गोवर्धन में 21 मार्च को वह करीब दो घंटे तक दर्शन पूजन और परिक्रमा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी देहात सुरेशचंद रावत ने बताया कि राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए 21 किलोमीटर लंबे गोवर्धन परिक्रमा मार्ग को तीन जोन और छह सेक्टर में विभाजित किया गया है, जहां पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके अलावा मथुरा-गोवर्धन मार्ग पर जमनावता तिराहे के समीप तीन अस्थायी हेलीपोर्ट तैयार कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed