{"_id":"69bb09353787f2f61e0550d9","slug":"income-tax-department-raids-five-locations-mathura-news-c-369-1-mt11009-143890-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मथुरा के सर्राफा बाजार में आयकर की बड़ी कार्रवाई, समृद्धि ज्वैलर्स के पांच ठिकानों पर दी दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मथुरा के सर्राफा बाजार में आयकर की बड़ी कार्रवाई, समृद्धि ज्वैलर्स के पांच ठिकानों पर दी दबिश
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:04 PM IST
विज्ञापन
सार
मथुरा के सर्राफा बाजार में आयकर विभाग ने पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर जांच शुरू की। टीम ने दस्तावेज और लेन-देन के रिकॉर्ड खंगालकर संभावित टैक्स चोरी की पड़ताल शुरू की है।
ब्रजवासी कॉम्प्लेक्स में मौजूद पुलिस।
विज्ञापन
विस्तार
मथुरा में बुधवार को आयकर विभाग ने शहर के सर्राफा बाजार में बड़ी कार्रवाई की। चौक बाजार स्थित समृद्धि ज्वैलर्स सहित पांच ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई से व्यापारियों में अफरातफरी का माहौल रहा। कार्रवाई बड़े पैमाने पर कर चोरी से जुड़ी बताई जा रही है।
आयकर विभाग की टीम ने चौक बाजार के बृजवासी कॉम्प्लेक्स में समृद्धि ज्वैलर्स की दुकान पर दबिश दी। साथ ही, कृष्णानगर स्थित समृद्धि ज्वैलर्स के शोरूम पर भी गहन जांच की गई। सूत्रों के अनुसार टीम ने गोविंदनगर के पुराने संगीत सिनेमा के पास एक स्वर्ण आभूषण निर्माण फैक्टरी पर भी छापा मारा।
सभी स्थानों से टीम ने दस्तावेज, लेन-देन के रिकॉर्ड, उत्पादन और स्टॉक से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई। टीम फिलहाल संदिग्ध वित्तीय अनियमितताओं और बड़े पैमाने पर अघोषित आय का पता लगाने का प्रयास कर रही है। हालांकि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगा। कार्रवाई के दौरान कई व्यापारियों ने एहतियातन अपनी दुकानें बंद कर दीं।
Trending Videos