सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Instructions to install CCTV cameras in cow shelters

Mathura News: गोशालाओं में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Instructions to install CCTV cameras in cow shelters
विज्ञापन
मथुरा। गो- संरक्षण, अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में हुई। डीएम ने कहा कि सभी गोशालाओं में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं, जिससे निराश्रित गोवंश की सुरक्षा हो सके। गोवंश को आश्रय स्थलों में संरक्षित किया जाए। गर्मी के मौसम में शेड और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
Trending Videos

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि गोवंश की नियमित स्वास्थ्य जांच, निगरानी और चारे-भूसे की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्माणाधीन गोशालाओं की गुणवत्ता और प्रगति पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने गोशालाओं में लगे सीसीटीवी कैमरों का लिंक कलेक्ट्रेट स्थित इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इससे गोशालाओं की निगरानी सुनिश्चित की जा सकेगी। बैठक में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र नारायण शुक्ला, परियोजना निदेशक अरुण कुमार उपाध्याय आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed