सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Internet tower at the power station collapses onto 33 kV line

Mathura News: बिजलीघर में लगा इंटरनेट टावर टूटकर 33 केवी लाइन पर गिरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Internet tower at the power station collapses onto 33 kV line
विज्ञापन
कोसीकलां। सोमवार शाम आई तेज आंधी और बारिश से नगर की विद्युत व्यवस्था ठप हो गई। तेज हवा के कारण नगर के करीब 10 स्थानों पर पेड़ टूटकर बिजली की लाइनों पर गिर गए, जबकि नंदगांव रोड स्थित बिजलीघर परिसर में लगा इंटरनेट टावर टूटकर 33 केवी लाइन पर जा गिरा। इसके चलते पूरे नगर की विद्युत आपूर्ति अचानक ठप हो गई।

सोमवार शाम करीब 4 बजे मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। क्षेत्रों में पेड़ टूटकर 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइनों पर गिर गए। सबसे अधिक नुकसान नंदगांव रोड बिजलीघर परिसर में हुआ, जहां लगा इंटरनेट टावर तेज हवा के दबाव से टूटकर 33 केवी लाइन पर गिर पड़ा। इससे पूरे नगर की बिजली बंद हो गई। सूचना मिलते ही एसडीओ पंकज कुमार अधीनस्थों के साथ क्षतिग्रस्त लाइनों और गिरे हुए पेड़ों को हटाने का कार्य शुरू कर दिया। देर रात तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed