फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Jaygurudev Guru Purnima Satsang Fair begins today

Mathura News: आज से शुरू होगा जयगुरुदेव गुरुपूर्णिमा सत्संग मेला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Jaygurudev Guru Purnima Satsang Fair begins today
मथुरा। जयगुरुदेव आश्रम में आयोजित होने वाला तीन दिवसीय गुरुपूर्णिमा सत्संग मेला आज से प्रारंभ होगा। 28 से 30 जुलाई तक चलने वाले इस वार्षिक आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। देश के विभिन्न राज्यों और जिलों से श्रद्धालुओं का आश्रम पहुंचना शुरू हो गया है। मेले को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए पूरे परिसर को 31 सेक्टरों में विभाजित किया गया है।
विज्ञापन

मेला की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय उपदेशक सतीश चन्द्र ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि मानव शरीर ईश्वर का दिया हुआ पवित्र मंदिर है, इसलिए इसे सात्विक जीवनशैली के अनुरूप रखना चाहिए। उन्होंने लोगों से सद्गुरु की शरण ग्रहण कर आध्यात्मिक मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

मेले के दौरान प्रतिदिन प्रातः एवं सायंकाल पांच बजे सत्संग होगा। सत्संग से पूर्व प्रार्थना और साधना का अभ्यास कराया जाएगा तथा विभिन्न विषयों पर सत्संग गोष्ठियों का आयोजन भी होगा। संस्थाध्यक्ष पूज्य पंकज महाराज 29 जुलाई को प्रातः पांच बजे सत्संग एवं नामदान प्रदान करेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आश्रम परिसर में आवास, पेयजल, विद्युत, शौचालय तथा अन्य मूलभूत व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed