{"_id":"660e6cafb21f9f503e062e5c","slug":"lok-sabha-election-hema-malini-finally-got-angry-video-trend-on-x-people-are-giving-different-reactions-2024-04-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Video: आखिर क्यों भड़कीं हेमा मालिनी? एक्स पर कर रहीं ट्रेंड, लोग दे रहे तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: आखिर क्यों भड़कीं हेमा मालिनी? एक्स पर कर रहीं ट्रेंड, लोग दे रहे तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं
Thu, 04 Apr 2024 05:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 04 Apr 2024 05:05 PM IST
सार
Lok Sabha Election: हेमा मालिनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वह एक्स पर ट्रेंड कर रहीं हैं। इस पर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
हेमा मालिनी के वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा से सांसद हेमा मालिनी का एक वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया साइट एक्स पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह हेलीकॉप्टर से उतरती हैं और कार में बैठने के लिए आती हैं। इसी बीच उनकी आवाज सुनाई देती है। वह कार चालक से गाड़ी की सीट पीछे करने की बात कहती हैं। इसे फोकस करके एक्स पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन
1.20 सेकंड के इस वीडियो में सुनाई दे रही हेमा मालिनी की वार्ता पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक्स यूजर इसे हेमा मालिनी के गुस्से से जोड़ रहे हैं। उन्होंने अपने अकाउंट से अलग अलग कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
एक्स पर Kunal Shukla नाम के यूजर ने लिखा कि 'बड़ी खबर: हेलीकॉप्टर से उतरते ही दिलावर खां (धर्मेंद्र) की पत्नी आयशा बेगम उर्फ हेमा मालिनी द्वारा गेहूं काटने जाने के लिए छोटी गाड़ी में बैठने से किया इंकार, फार्च्यूनर गाड़ी में बैठने के लिए अड़ी.. कार्यकर्ता को सीट पीछे करने के लिए भी धमकाया'।
विज्ञापन
हेमा मालिनी के वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया
- फोटो : संवाद
वहीं Puneet Kumar Singh नाम के यूजर ने लिखा कि 'हेमा मालिनी हेलीकॉप्टर से उतरीं और छोटी गाड़ी देखकर भड़क गईं, उन्हें फॉर्च्यूनर गाड़ी चाहिए थी। गेहूं काटने के लिए बड़ी गाड़ी की क्या जरूरत है हेमा जी?'
इसके अलावा Kavis Aziz नाम की यूजर ने लिखा कि 'हेलीकाप्टर से उतर कर हेमा मालिनी को आया गुस्सा, कहा छोटी गाड़ी से नहीं जाऊंगी। मेरे पास टाइम नहीं है, कोई रोड शो नहीं चलेगा'
इस तरह और भी कई लोगों ने वीडियो पोस्ट करते हुए प्रतिक्रियाएं दी हैं। हालांकि वीडियो पोस्ट करते हुए यह किसी ने नहीं लिखा कि यह वीडियो कब का है।
इसके अलावा Kavis Aziz नाम की यूजर ने लिखा कि 'हेलीकाप्टर से उतर कर हेमा मालिनी को आया गुस्सा, कहा छोटी गाड़ी से नहीं जाऊंगी। मेरे पास टाइम नहीं है, कोई रोड शो नहीं चलेगा'
इस तरह और भी कई लोगों ने वीडियो पोस्ट करते हुए प्रतिक्रियाएं दी हैं। हालांकि वीडियो पोस्ट करते हुए यह किसी ने नहीं लिखा कि यह वीडियो कब का है।