सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Lord Ranganatha, dressed as Mohini, sits in a silver palanquin.

Mathura News: मोहिनी स्वरूप धारण कर चांदी की पालकी में विराजे भगवान रंगनाथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Lord Ranganatha, dressed as Mohini, sits in a silver palanquin.
चांदी की पालकी में मो​हिनी स्वरूप में विराजमान भगवान रंगनाथ को भ्रमण कराते भक्तजन।
विज्ञापन
वृंदावन। श्री रंगनाथ मंदिर में चल रहे ब्रह्मोत्सव के पांचवें दिन भगवान रंगनाथ ने मोहिनी स्वरूप धारण किया। चांदी जड़ित पालकी में सवार होकर भक्तों को दर्शन दिए। मंदिर और बगीचे में भ्रमण किया। भक्तों ने उनका आरती उतारकर एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
Trending Videos


श्री रामानुज संप्रदाय के प्रमुख श्रीरंग मंदिर के गर्भगृह से स्वर्ण आभूषण से अलंकृत ठाकुरजी को चांदी से जड़ित पालकी में विराजित कर कुंभ आरती उतारी गई। बैंड बाजे और दक्षिण भारतीय वाद्य यंत्रों की मधुर ध्वनि के साथ सवारी श्री वैष्णव संप्रदाय के प्रमुख स्थलों, मंदिरों में होते हुए रंगजी के बड़ा बगीचा पहुंची। यहां कुछ समय विश्राम के बाद ठाकुरजी की सवारी श्री वैष्णव संप्रदाय से जुड़े मंदिर देवालयों में पहुंची। मान्यता है कि भगवान के मोहिनी रूप के दर्शन मात्र से भक्त मोह माया से विरक्त होकर प्रभु भक्ति में लीन हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed