{"_id":"69961e3de344e2db7c04d789","slug":"man-from-hathras-hanged-himself-in-room-at-dharamshala-mathura-news-c-369-1-mt11009-142764-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मथुरा में आकर दे दी जान, धर्मशाला के कमरे में लटकी मिली लाश; पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मथुरा में आकर दे दी जान, धर्मशाला के कमरे में लटकी मिली लाश; पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:07 PM IST
विज्ञापन
सार
हाथरस के रहने वाले व्यक्ति ने धर्मशाला के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। कर्मचारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस आत्महत्या के कारणों को तलाशने में जुटी हुई है।
death demo
- फोटो : iStock
विज्ञापन
विस्तार
मथुरा के होलीगेट स्थित अग्रवाल धर्मशाला में हाथरस के एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार को रूम चेकिंग के दौरान अंदर से गेट नहीं खुला, धर्मशाला प्रबंधन के लोगों ने खिड़की से झांककर देखा तो शव फंदे पर लटका था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मौके साक्ष्य जुटाए हैं।
हाथरस के थाना सादाबाद क्षेत्र के गांव मड़नई निवासी उमेश (46) 15 फरवरी को अग्रवाल धर्मशाला में ठहरने के लिए आए थे। धर्मशाला के प्रबंधक शंकर सारस्वत ने बताया कि 15 फरवरी को यहां आए थे, रात भर कमरे में ठहरे। इसके बाद अगले दिन सुबह चले गए। मंगलवार को वह फिर ठहरने के लिए आए तो उन्हें 25 नंबर कमरा में ठहरा दिया। बुधवार सुबह 10 बजे कर्मचारियों ने रूट कमरों की चेकिंग तो 25 नंबर कमरे का अंदर से गेट नहीं खुला।
उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो उमेश का शव फंदे से लटका था। कोतवाली पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि परिजन को सूचित किया गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
Trending Videos