{"_id":"69ce9d749ddcdc62be0ad90f","slug":"massive-fire-breaks-out-at-pipe-factory-in-mathura-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मथुरा में पाइप फैक्टरी में लगी भीषण आग, तीन घंटे बाद भी उठती रहीं लपटें; लाखों का माल जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मथुरा में पाइप फैक्टरी में लगी भीषण आग, तीन घंटे बाद भी उठती रहीं लपटें; लाखों का माल जलकर राख
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 02 Apr 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
सार
फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां माैके पर पहुंच गईं। आग इतनी भयानक थी कि दमकल असहाय सी दिखने लगी। आग लगने के तीन घंटे बाद भी फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने में जुटी थी।
फैक्टरी में लगी आग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
मथुरा के कोसीकलां में नंदगांव रोड इंडस्ट्रियल एरिया में एक पाइप फैक्टरी में भीषण आग लग गई। लपटों को देख अफरातफरी मच गई। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, लेकिन तब तक चिंगारी शोला बन गई और लपटों ने पूरे परिसर को अपने आगोश में ले लिया। आग से लाखों का माल जलकर खाक हो गया।
ग्राम कल्याणपुर थाना बहरोड जिला कोटपुतली राजस्थान निवासी हिम्मत सिंह की नंदगांव रोड इंडस्ट्रियल एरिया में आस्तिक पाइप उद्योग नाम से पाइप फैक्टरी है। शाम 7 बजे बजे फैक्टरी के एक हॉल से धुआं उठते देख कर्मचारियों में खलबली मच गई।
कर्मचारियों ने फोन से मालिक व पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। प्रत्यक्षर्शी पिंटू उपाध्याय ने बताया कि आग इतनी भंयकर थी कि कुछ ही देर में पूरे परिसर को अपने आगोश में ले लिया। सूचना के बाद दमकल पहुंच गई लेकिन आग इतनी भयानक थी कि दमकल असहाय सी दिखने लगी। आग लगने के तीन घंटे बाद भी फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने में जुटी थी। फायर बिग्रेड अधिकारी आलोक सिंह ने बताया कि दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग के कारणों का पता नही लग सका है। आग का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। आग से लाखों रुपये की तैयार पाइप, कच्चा माल और मशीनें जलकर राख हो गई हैं।
Trending Videos