सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   miscreants assaulted family members of a martyr in Mathura

UP: दबंगों ने की मारपीट, सड़क पर बैठ शहीद के परिजनों ने लगाया जाम; प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 12 Feb 2026 04:27 PM IST
विज्ञापन
सार

मथुरा में शहीद के परिवार से मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस के कार्रवाई नहीं करने से आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। 

miscreants assaulted family members of a martyr in Mathura
सड़क पर बैठे शहीद के परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

मथुरा के मारपीट के मामले में कार्रवाई नहीं होने पर शहीद के परिजनों ने सौंख-गोवर्धन मार्ग पर जाम लगा दिया। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस के कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन सड़क से हटे। मामले में परिजन द्वारा तहरीर दी है। 
Trending Videos


थाना मगोर्रा के गांव नगला खुटिया निवासी तेज सिंह शहीद पुष्पेंद्र सिंह के पिता है। मां महावीरी देवी, भाई बनवारी लाल सहित परिजन गांव में रहते हैं। शहीद के पिता तेज सिंह ने बुधवार को गांव के आधा दर्जन लोगों पर घर पर हमला करने का आरोप लगाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना पर देर शाम पुलिस पहुंची। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 8 बजे शहीद की मां महावीरी देवी गोवर्धन मार्ग स्थित शहीद पुष्पेंद्र सिंह के स्मारक के लिए जा रहीं थीं। तभी हमला करने वाले आरोपियों ने महावीरी देवी से मारपीट कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में कार्रवाई नहीं होने पर शहीद के पिता तेज सिंह सहित अन्य परिजन राष्ट्रीय ध्वज लेकर सौंख गोवर्धन मार्ग पर बैठ गए। जाम लगाते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। करीब एक घंटे बाद थाना प्रभारी हरीश चौधरी के कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन सड़क से हटे। मारपीट की घटना को लेकर पीड़ित पक्ष ने तहरीर दी है। 

बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 1 बजे दोनों पक्षों में दोबारा मारपीट हो गई। विवाद में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। घटना में शहीद पुष्पेंद्र के भाई बनवारीलाल, भाभी आरती देवी, भतीजा सूरज और दूसरे पक्ष से गौरव व जयवीर घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। शहीद के भाई बनवारी लाल का कहना है कि गांव के आधा दर्जन नामजद आए दिन मारपीट करते रहते हैं। उन्होंने नामजदों पर जान से मारने का आरोप लगाया है। सीओ अनिल कुमार सिंह का कहना है कि शहीद के परिजन के साथ नामजदों ने मारपीट की है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed