{"_id":"698dc6d4b79a57941f0a8ce6","slug":"youth-was-arrested-for-claiming-that-constable-is-worth-rs-one-thousand-on-instagram-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: इंस्टाग्राम पर लगाई पुलिस की 'बोली', इंस्पेक्टर और थाने की बताई इतनी कीमत; तमंचे के साथ गिरफ्तार युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: इंस्टाग्राम पर लगाई पुलिस की 'बोली', इंस्पेक्टर और थाने की बताई इतनी कीमत; तमंचे के साथ गिरफ्तार युवक
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 12 Feb 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
सार
एक युवक ने सिपाही से लेकर थाने तक की कीमत बताते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया। पुलिस ने युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया है।
आरोपी युवक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
मथुरा के गोवर्धन थाना पुलिस ने इंस्टाग्राम पर हवलदार की 1000 रुपये, इंस्पेक्टर की 10 हजार रुपये और पूरे पुलिस स्टेशन की एक लाख रुपये कीमत बताते हुए वीडियो वायरल करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को गिरफ्तारी के दाैरान युवक से तमंचा भी मिला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।
सीओ अनिल कुमार सिंह के अनुसार बृहस्पतिवार देर रात मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान गांठौली देवसेरस बम्बा की पुलिया के पास से आरोपी को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान देवसेरस निवासी रोबिन पुत्र रईस के रूप में हुई है।
पुलिस ने उससे बरामदगी के आधार पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तारी की कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह गुर्जर के नेतृत्व में उपनिरीक्षक गौरव शर्मा, कांस्टेबल विकास भाटी और कांस्टेबल सचिन कुमार की टीम ने की।
Trending Videos