सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   MP Arun Singh demanded operation of metro in Mathura-Vrindavan in rajyasabha

UP: मथुरा-वृंदावन में चले मेट्रो ट्रेन, श्रद्धालुओं को मिलेगी जाम से निजात; राज्यसभा में सांसद ने उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Fri, 13 Feb 2026 09:47 AM IST
विज्ञापन
सार

मथुरा में श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते वाहनों का दबाव बढ़ गया है। ऐसे में श्रद्धालुओं को भी जाम के चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इससे निजात दिलाने के लिए मथुरा-वृंदावन में मेट्रो चलाने की मांग की गई है।

MP Arun Singh demanded operation of metro in Mathura-Vrindavan in rajyasabha
सांसद अरुण सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राज्यसभा सदस्य अरुण सिंह ने राज्यसभा में मथुरा–वृंदावन नगरी में बढ़ती यातायात समस्या और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मेट्रो/रैपिड ट्रेन संचालन का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि मथुरा भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली है, जहां देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु दर्शन एवं परिक्रमा के लिए आते हैं। दंडवती परिक्रमा एवं पैदल परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या निरंतर बढ़ रही है, जिसके कारण यातायात एवं ट्रैफिक जाम की समस्या गंभीर रूप ले रही है। 
Trending Videos


उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि श्रद्धालुओं की सुविधा, प्रदूषण में कमी तथा सुगम एवं सुरक्षित परिवहन व्यवस्था के लिए मथुरा–वृंदावन में मेट्रो अथवा रैपिड ट्रेन परियोजना पर विचार किया जाए। उच्च सदन में यह विषय उठाए जाने पर मथुरा–वृंदावन के महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि मथुरा–वृंदावन के पुराने रेलवे मार्ग पर समुचित योजना बनाते हुए नीचे सड़क मार्ग एवं उसके ऊपर मेट्रो ट्रेन संचालन की परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दो-स्तरीय व्यवस्था से यातायात सुचारु होगा, निजी वाहनों पर निर्भरता कम होगी तथा वायु प्रदूषण में उल्लेखनीय कमी आएगी। साथ ही, इस परियोजना से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। महापौर ने राज्यसभा सदस्य अरुण सिंह का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed