फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   More than 1.75 crore devotees performed the Parikrama (circumambulation) at the Mudia Purnima fair.

Mathura News: मुड़िया पूर्णिमा मेले में 1.75 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लगाई परिक्रमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
More than 1.75 crore devotees performed the Parikrama (circumambulation) at the Mudia Purnima fair.
गोवर्धन। गिरिराज तलहटी में सात-आठ दिन चला राजकीय मुड़िया पूर्णिमा मेला शांतिपूर्वक और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो गया। प्रशासन का दावा है कि इस बार मेले में एक करोड़ 75 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने गिरिराज महाराज की परिक्रमा की। मेला पांच दिन के बजाय आठ दिन तक चला, जिससे भक्तों को सुखद अनुभव मिला।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी। उन्होंने स्वयं पैदल चलकर परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया। प्रशासन ने डेढ़ माह पहले ही मेले की तैयारियां शुरू कर दी थीं। आयोजन से पूर्व छोटे से बड़े अधिकारियों की कई बैठकें हुईं। सभी विभागों को व्यवस्था करने का पर्याप्त समय दिया गया। 20 जुलाई तक विभागीय अधिकारियों ने सभी कमियों को दूर किया। पूरे मेले के दौरान अधिकारियों ने व्यवस्थाओं की निगरानी की। उनकी सक्रियता से अन्य अधीनस्थ अधिकारियों का उत्साह भी बढ़ा। मेले के दौरान कोई भी अप्रिय घटना न होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

जोन, सुपर जोन और सेक्टर में बांटा था क्षेत्र
मेला क्षेत्र में करीब 50 किलोमीटर के दायरे में जोन, सुपर जोन और सेक्टर बनाकर व्यवस्थाएं की गईं। सीसीटीवी और ड्रोन से मेले की सीधी निगरानी की गई। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की आस्था के साथ सुविधाओं का भी पूरा ध्यान रखा गया। बिजली, प्याऊ, पानी के टैंकर और चिकित्सा शिविर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। संवेदनशील मोड़, दानघाटी और मानसी गंगा जैसे बिंदुओं पर अतिरिक्त बल तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान के सीएम का आगमन रहा आकर्षण का केंद्र
मुड़िया पूर्णिमा पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा स्वयं गिरिराज जी और गुरु गद्दी का पूजन करने आए। मेले में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पंकज कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक देहात सुरेश चंद्र रावत, उप जिलाधिकारी गोवर्धन सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार सिंह और थाना प्रभारी विनय कुमार मिश्र ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। प्रशासन ने धार्मिक भावनाएं आहत नहीं होने दीं। दंडवत परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं को ड्यूटी पर तैनात कर्मी हाथ जोड़कर मना करते रहे।
---

अधिकारियों ने टीम को दिया श्रेय

मुड़िया मेला सकुशल संपन्न हो गया है, जिसका श्रेय पूरी प्रशासनिक और कर्मचारियों की टीम को जाता है। मेले में स्थानीय लोगों के साथ सामाजिक सेवा भावना लिए संस्थाओं ने सहयोग दिया। गिरिराज जी की परिक्रमा में आने वाले सभी भक्त अतिथि के समान थे, उनको परिक्रमा के बाद सकुशल वापस भेजना हमारी नैतिक जिम्मेदारी थी।

- चंद्र प्रकाश सिंह, डीएम

-------

इस बार भी पूर्व की तरह राजकीय मुड़िया पूर्णिमा मेले में भीड़ प्रबंधन व अन्य व्यवस्थाओं में अच्छा काम किया गया। ड्यूटी में लगे प्रत्येक कर्मचारी ने अपनी धार्मिक सेवा भावना से काम किया। किसी भी बड़े मेले की सफलता के पीछे पूरी टीम को श्रेय जाता है। मेले में किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई।
- श्लोक कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed