फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mudiya Purnima Fair: Mudiya saints perform tonsure ritual

Mathura News: मुड़िया पूर्णिमा मेला-मुड़िया संतों ने कराया मुंडन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Mudiya Purnima Fair: Mudiya saints perform tonsure ritual
चकलेश्वर के राधा-श्याम सुंदर मंदिर में मुंडन कराते मुड़िया संत। 
गोवर्धन। मुड़िया पूर्णिमा मेले में 29 जुलाई को दो अलग-अलग मुड़िया शोभायात्रा निकाली जाएंगी। इससे पूर्व सोमवार को संतों ने सामूहिक मुंडन कराया। मुड़िया संत गौड़ीय आचार्य श्रीपाद सनातन गोस्वामी की याद में सिर का मुंडन कराकर शोभायात्रा निकालते हैं।
विज्ञापन

मानसी गंगा स्थित श्रीकृष्ण चैतन्य महाप्रभु मंदिर में मुड़िया संत महंत गोपाल दास महाराज के निर्देशन में संतों ने मुंडन कराया। इसमें श्रीपाद रघुनाथ दास गोस्वामी गद्दी के पीठाधीश्वर महंत केशव दास महाराज भी शामिल हुए। पीठाधीश्वर ने बताया कि 29 जुलाई को महाप्रभुजी मंदिर से निकाली जाने वाली शोभायात्रा में श्रीपाद रघुनाथ दास गोस्वामी गद्दी के निशान चिह्न आएंगे।
विज्ञापन

सोमवार की शाम मंगल कलश घट स्थापन व अधिवास कीर्तन किया गया। मुड़िया संत महंत गोपाल दास ने बताया कि मुड़िया उत्सव की परंपरा में अधिवास कीर्तन के बाद मंगलवार को 24 घंटे का अखंडनाम कीर्तन, 29 को 11 बजे सूचक कीर्तन, दधि मंगल के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। शाम 4 बजे सनातन गोस्वामीजी के डोले के साथ मुड़िया शोभायात्रा चकलेश्वर स्थित भजन कुटीर से शुरू होगी। यह दसविसा, प्राचीन हरिदेवजी मंदिर, सौंख अड्डा, दानघाटी मंदिर, बड़ा बाजार लक्ष्मीनारायण मंदिर, मोदी खाना, हाथी दरवाजा होकर निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं चकलेश्वर के राधा-श्याम सुंदर मंदिर में मुड़िया संत रामकृष्ण दास महाराज के निर्देशन में संतों ने मुंडन कराया। यहां नौ दिवसीय कार्यक्रमों में भक्ति की धारा बह रही है। संत रामकृष्ण दास महाराज ने बताया कि 29 जुलाई को सुबह 9 बजे से मुड़िया शोभायात्रा निकाली जाएगी। एसडीएम सुशील कुमार सिंह ने बताया कि दोनों शोभायात्रा की तैयारी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed