सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mukdumpur Crowned Champions Thanks Sunny Performance

Mathura News: सनी के तूफानी प्रदर्शन से मुकदुमपुर बना चैंपियन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Mukdumpur Crowned Champions Thanks Sunny Performance
विज्ञापन
नौहझील। गांव मुसमुना में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का बुधवार को रोमांचक समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में मुकदुमपुर की टीम ने मेजबान मुसमुना की टीम को 28 रन से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। निर्णायक मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत प्रत्याशी हर्ष चौधरी ने टॉस उछालकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
Trending Videos

मुकदुमपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम की ओर से सनी त्रिपाठी ने मैदान पर चौके-छक्कों की झड़ी लगाकर 30 गेंदों में 10 छक्के और 2 चौके की मदद से 82 रन बनाए। सुमित ने भी आक्रामक रुख अपनाते हुए 8 गेंदों में 3 छक्के और 2 चौकों के साथ 28 रनों का योगदान दिया। मुकदुमपुर ने 12 ओवर में 8 विकेट खोकर 158 रनों का स्कोर खड़ा किया। मुसमुना की ओर से गेंदबाज गुड्डन और सुमित ने 2-2 विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुसमुना की टीम मुकदुमपुर के गेंदबाजों की सधी हुई लाइन-लेंथ के सामने संघर्ष करती नजर आई। मुसमुना की ओर से पुष्पेंद्र ने 18 और सुमित ने 17 रन बनाए, लेकिन पूरी टीम 12वें ओवर में 130 रन पर ही सिमट गई। मुकदुमपुर की जीत के नायक गेंदबाज छोटू रहे, जिन्होंने 4 महत्वपूर्ण विकेट लिए। अंकित ने 3 और भूरा ने 2 विकेट लेकर जीत में भूमिका निभाई।
मैच के अंत में मुख्य अतिथि हर्ष चौधरी ने विजेता टीम मुकदुमपुर को ट्रॉफी और नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया। शानदार बल्लेबाजी के लिए सनी त्रिपाठी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उपविजेता रही मुसमुना की टीम को भी ट्रॉफी और नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। मैच के दौरान सुखवीर और ललित ने अंपायर, मूला प्रधान ने कमेंटेटर और प्रिंस चौधरी ने स्कोरर की जिम्मेदारी निभाई। इस अवसर पर बीडीसी प्रवीन कटारा, हेमंत भारद्वाज, बलवीर प्रधान, रामजीत प्रधान, डाली पंडित, पवन ठाकुर और दिनेश फौजदार समेत भारी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed