{"_id":"69ea5409cf6ee7acd70d3cfc","slug":"neeraj-and-arbeen-top-in-up-board-class-12-exam-results-in-mathura-2026-04-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Board Result 2026: मथुरा में नीरज और अरबीन ने लहराया परचम, 12वीं में 90.60 प्रतिशत अंक पाकर बने जिला टाॅपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board Result 2026: मथुरा में नीरज और अरबीन ने लहराया परचम, 12वीं में 90.60 प्रतिशत अंक पाकर बने जिला टाॅपर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 23 Apr 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
सार
यूपी बोर्ड 12वीं का परीक्षा परिणाम बृहस्पतिवार को जारी कर दिया गया। प्रदेश में पिछले साल के मुकाबले मथुरा की साख गिरी है। पिछले साल प्रदेश में मथुरा 65 वें स्थान पर था। इस बार गिरकर 64 वें स्थान पर आ गया है।
रिजल्ट देखने के बाद खुशी मनाते छात्र।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बृहस्पतिवार को बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। इंटरमीडिएट में कोसीकलां की एवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा नीरज और गोवर्धन के श्रीभगवान इंटर कॉलेज नीमगांव के छात्र अरबीन खान ने 90.60 प्रतिशत अंक लाकर जिला टॉप किया है। इंटरमीडिएट का परिणाम 2025 के मुकाबले 7.22 प्रतिशत कम रहा।
इंटरमीडिएट में छाता के श्रीश्यामदास बाबा इंटर कॉलेज गुहेता की महेंद्री 88.80 प्रतिशत नंबर लाकर दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं टैंटीगांव के श्रीमती किरण देवी जीआईसी का छात्र उदय 88.60 प्रतिशत लाकर तीसरे स्थान पर रहा। सुपाना के एसकेडी इंटर कॉलेज की ऊषा 88.20 प्रतिशत लाकर चौथे, सौंख के श्रीशिवचरण इंटर कॉलेज की छात्रा भूमि उपाध्याय 88 प्रतिशत लाकर पांचवे, महाराजा अग्रसेन गर्ल्स इंटर कॉलेज मथुरा की श्रद्धा अग्रवाल 87.80 प्रतिशत के साथ छठे, फरह के ओल स्थित श्रीमती प्रेमवती इंटर कॉलेज नगला महादेव झुडावई के जयनारायण 87.60 प्रतिशत नंबर लाकर सातवें स्थान पर रहे।
गोवर्धन के मड़ौरा स्थित एसबीजी इंटर कॉलेज के विपिन कुमार 87.40 प्रतिशत, बलदेव के श्रीसुखलाल इंटर कॉलेज की महक 87.40, छाता के सुपाना स्थित एसकेडी इंटर कॉलेज की नर्मदा शर्मा 87.40 प्रतिशत नंबर लाकर आठवें स्थान पर रहे। वीडीपी गवर्नमेंट इंटर कॉलेज के आलोक 87.20 प्रतिशत, बलदेव के नगला बीच पचावर स्थित श्रीभगवान सिंह इंटर कॉलेज की श्रेयानवी 87.20 प्रतिशत, टैंटीगांव के श्रीमती किरण देवी जीआईजी की खुशी शर्मा 87.20 प्रतिशत नंबर लाकर नौंवे तथा फरह के श्याम लाल चौहान इंटर काॅलेज के लोकेश कुमार 87 प्रतिशत लाकर 10वें स्थान पर रहे। वर्ष 2025 में 12वीं का परीक्षा परिणाम 82.60 प्रतिशत था जो कि 2026 में 7.22 प्रतिशत घटकर 75.38 प्रतिशत रह गया।
Trending Videos

वर्ष 2025 में इंटरमीडिएट में कुल 35240 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 33099 ने परीक्षा दी जबकि 30870 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। प्रदेश में पिछले साल के मुकाबले जिले की साख गिरी है। पिछले साल प्रदेश में मथुरा 65 वें स्थान पर था। इस बार गिरकर 64 वें स्थान पर आ गया है।
टॉप टेन की सूची में बेटियों की संख्या अधिक
इंटरमीडिएट के जारी हुए परीक्षाफल में जिला टॉप करने में बेटों के मुकाबले बेटियों की संख्या अधिक रही। कोसीकलां की छात्रा नीरज और गोवर्धन के अरबीन खान 90.60 प्रतिशत अंक लाकर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रहे। वहीं दूसरे स्थान पर महेंद्री रहीं। टॉप टेन की सूची में 9 छात्राएं और 6 छात्र शामिल हैं। बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उन्हें मौका मिला तो वह बेटों से बेहतर करके दिखा सकती है।
कुल छात्र
इंटर में पंजीकृत विद्यार्थी 35682
परीक्षा देने वाले 35185 विद्यार्थी
परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 26524
इंटर का प्रतिशत रहा 75.38
ये भी पढ़ें-UP: अस्पताल में अटक गई लिफ्ट, एक घंटे तक फंसे रहे मरीज समेत पांच लोग; पुलिस ने ग्राइंडर से दरवाजा काटकर निकाला

कमेंट
कमेंट X