{"_id":"6a67af944f1591f8af028a6b","slug":"obscene-video-of-teenage-girl-recorded-while-bathing-in-guest-house-mathura-news-c-369-1-mt11009-150098-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: गेस्ट हाउस में नहाते समय किशोरी का बनाया अश्लील वीडियो, मालिक के बेटे पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: गेस्ट हाउस में नहाते समय किशोरी का बनाया अश्लील वीडियो, मालिक के बेटे पर प्राथमिकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। कोतवाली क्षेत्र स्थित भूतेश्वर तिराहे के पास एक गेस्ट हाउस में परिवार के साथ ठहरी जालौन निवासी किशोरी का बाथरूम में नहाते समय गेस्ट हाउस मालिक के बेटे ने अश्लील वीडियो बना लिया। जैसे ही किशोरी की नजर बाथरूम में बनें रोशनदान पर पड़ी तो उसने शोर मचा दिया। परिजन ने युवक को पकड़ लिया और पुलिस बुला ली। करीब एक घंटे तक गेस्ट हाउस पर हाईवोल्टेज ड्रामा चला। पीड़िता की शिकायत पर गेस्ट हाउस मालिक के बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
जालौन जनपद के उरई क्षेत्र निवासी किशोरी अपने परिवार और नाना-नानी के साथ 26 जुलाई को मथुरा दर्शन के लिए आई थी। परिवार भूतेश्वर तिराहे के निकट एक गेस्ट हाउस में ठहरा हुआ था। सोमवार सुबह करीब सात बजे किशोरी गेस्ट हाउस के बाथरूम में नहा रही थी। आरोप है कि तभी उसने देखा कि एक युवक रोशनदान के पास से मोबाइल फोन से उसका वीडियो बना रहा है। इसके बाद पीड़िता ने शोर मचाया और बाथरूम से निकलकर अपने मौसेरे भाई को घटना की जानकारी दी।
परिजन ने मौके पर ही युवक को पकड़ लिया। उसके मोबाइल की जांच करने पर उसमें किशोरी की आपत्तिजनक वीडियो मिले। परिजन ने वीडियो अपने मोबाइल में सुरक्षित करने के बाद आरोपी के फोन से डिलीट कर दिए। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जुट गई और करीब एक घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को कोतवाली ले गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गेस्ट हाउस मालिक के बेटे आसिफ के खिलाफ प्राथमिक दर्ज की है। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया है। पूछताछ जारी है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
मोबाइल में मिले अनेक वीडियो
पुलिस सूत्रों की माने तो आरोपी के मोबाइल में कई अशलील वीडियो मिले हैं। इनमें ज्यादातर वीडियो गेस्ट हाउस में ठहरने वाली महिलाओं और युवतियों के हैं। पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि पूर्व में बनाए वीडियो आरोपी ने वायरल तो नहीं कर दिए हैं।