{"_id":"6a1d36ba239b43554900afbb","slug":"one-killed-another-critically-injured-in-road-accident-near-chhata-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: राधारानी के दर्शन कर लौट रहे युवकों की बाइक भिड़ी, एक की मौत; दूसरा लड़ रहा जिंदगी की जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: राधारानी के दर्शन कर लौट रहे युवकों की बाइक भिड़ी, एक की मौत; दूसरा लड़ रहा जिंदगी की जंग
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:07 PM IST
विज्ञापन
सार
बरसाना में राधारानी के दर्शन कर लौट रहे दो युवक छाता के पास बाइक दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मथुरा के बरसाना से राधारानी के दर्शन कर लौट रहे दो बाइक सवार युवक बीती रात सड़क हादसे का शिकार हो गए। छाता छाता कोतवाली के ग्राम खायरा के समीप दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने की भिड़ंत में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना रविवार रात की है, जब थाना मोबाइल गश्त पर तैनात उप निरीक्षक अतर सिंह ने घायल अवस्था में तड़प रहे छाता निवासी लोकेश चौधरी (पुत्र राजवीर चौधरी) और सोनू (पुत्र हिमांशु) को देखा।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को तत्काल उपचार के लिए केडी मेडिकल कॉलेज भिजवाया। अस्पताल में उपचार के दौरान सिर में गंभीर चोट होने के कारण लोकेश चौधरी ने दम तोड़ दिया। जबकि सोनू की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Trending Videos