सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Police nab murder accused in encounter in mathura

UP: जमीनी विवाद में की थी बेरहमी से हत्या, पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में दबोचा; दोनों पैरों में लगी गोली

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 21 Jun 2026 01:15 PM IST
विज्ञापन
सार

खुद को घिरा देख आरोपियों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में कार्रवाई की, जिसमें आरोपी योगेंद्र पहलवान के दोनों पैरों में गोली लग गई। वहीं उसका साथी समय सिंह मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

Police nab murder accused in encounter in mathura
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र की मीरा कॉलोनी में जमीनी विवाद के दौरान हुई हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार को एक आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। उसके एक साथी को भी पुलिस ने मौके से दबोचा है। मुठभेड़ में मुख्य आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 20 जून को मीरा कॉलोनी में जमीनी विवाद के दौरान सेनापति कुंतल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। गिरफ्तारी के लिए दो विशेष टीमों का गठन किया गया था।
विज्ञापन


 

शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कोयला अलीपुर कट के पास आरोपियों की घेराबंदी की। पुलिस के अनुसार खुद को घिरा देख आरोपियों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में कार्रवाई की, जिसमें आरोपी योगेंद्र पहलवान के दोनों पैरों में गोली लग गई। वहीं उसका साथी समय सिंह मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार, लोहे की सरिया, दो अवैध तमंचे तथा जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी ने बताया कि हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed