सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two people on tractor killed after being hit by truck in Mathura

मथुरा में भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को मारी टक्कर, उड़ गए परखच्चे; दो की माैत

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 20 Jun 2026 10:00 PM IST
विज्ञापन
सार

टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों को आनन-फानन नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। आगरा में इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।

Two people on tractor killed after being hit by truck in Mathura
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मथुरा के छाता कोतवाली क्षेत्र के नरी सेमरी फ्लाईओवर पर शनिवार को एक सड़क हादसा हो गया। वृंदावन से ईंट खाली कर लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल ट्रैक्टर सवार दो लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई।


जानकारी के अनुसार, थाना शेरगढ़ का विशंभरा निवासी विष्णु (30) और अंसार (24) वृंदावन में ट्रैक्टर-ट्रॉली से ईंट खाली कर लौट रहे थे। जैसे ही उनका ट्रैक्टर नरी सेमरी फ्लाईओवर से नीचे पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों को आनन-फानन नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को आगरा रेफर कर दिया। बताया गया है कि आगरा में इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया है। सीओ भूषण वर्मा ने बताया कि कोतवाली प्रभारी उमेश चंद्र त्रिपाठी के अनुसार हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed