सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Power Supply Disrupted for 13 Hours After Cable Box Explodes

Mathura News: केबिल बॉक्स फटने से 13 घंटे ठप रही बिजली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Power Supply Disrupted for 13 Hours After Cable Box Explodes
विज्ञापन
नौहझील। कस्बा स्थित बिजलीघर पर केबिल बॉक्स फटने से बृहस्पतिवार देर रात से शुक्रवार दोपहर तक करीब साढ़े 13 घंटे बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रही। इसके कारण पूरे कस्बे में लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया।
Trending Videos

दरअसल, खराब मौसम के बीच बृहस्पतिवार देर रात अचानक केबिल बॉक्स फट गया। इसके कारण नौहझील फीडर से बिजली की आपूर्ति बंद हो गई। विभागीय कर्मचारियों ने मरम्मत कार्य शुरू किया और शुक्रवार दोपहर लगभग ढाई बजे बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी। लंबे समय तक बिजली नहीं आने के कारण घरों और प्रतिष्ठानों में लगे इन्वर्टर भी जवाब दे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले बुधवार को आंधी के कारण 33 हजार लाइन में ब्रेकडाउन हो गया था, जिससे बुधवार रात 8 बजे से बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे तक करीब 14 घंटे बिजली ठप रही थी। कस्बे के प्रधान प्रशांत गुप्ता, मनीष जिंदल, उमाकांत शर्मा, जमुना शरण कटारा, अशोक शर्मा, अनिल शर्मा, योगेश त्रिपाठी, मनोज पाठक, ब्रजेश शर्मा, कन्हैया पाठक और पवन अग्रवाल ने आक्रोश जताते हुए कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही और मनमानी के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
एसडीओ लाल बहादुर सिंह ने बताया कि केबिल बॉक्स फटने के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी, जिसे ठीक कर दिया गया है। अब बिजली व्यवस्था पूरी तरह से दुरुस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed