{"_id":"69c11d0fab10e7312a0d4f48","slug":"prasad-sent-from-the-shri-krishna-janmabhoomi-mathura-to-shri-ram-janmabhoomi-ayodhya-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"कान्ही की नगरी से अयोध्या भेजा प्रसाद: श्रीकृष्ण जन्मभूमि से गाजे-बाजे के साथ रवाना; रावनवमी पर होगा अर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कान्ही की नगरी से अयोध्या भेजा प्रसाद: श्रीकृष्ण जन्मभूमि से गाजे-बाजे के साथ रवाना; रावनवमी पर होगा अर्पित
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 23 Mar 2026 04:31 PM IST
विज्ञापन
सार
कान्हा नगरी मथुरा से अयोध्या धाम के लिए प्रसाद भेजा गया है। सोमवार को गाजे-बाजे के साथ प्रसाद को रवाना किया गया। रामनवमी के दिन प्रसाद श्रीराम को अर्पित किया जाएगा।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि से अयोध्या भेजा गया प्रसाद।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के द्वारा श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या के लिए प्रसाद भेजा गया है। गाजे-बाजे के साथ कृष्ण जन्म स्थान से अयोध्या धाम को ये प्रसाद जन्म स्थान के प्रचार मंत्री विजय बहादुर के साथ गाड़ी में रखा गया। इसमें 11 मन धनिया की पंजीरी, लड्डू, पंचमेवा और श्रीरामलला के लिए वस्त्र श्रृंगार तथा सुगंधित दिव्य सामग्री शामिल है।
प्रसाद को मंदिर के अन्न सेवा धाम से सांस्कृतिक कार्यक्रम और राधा-कृष्ण के स्वरूपों के साथ नाचते गाते हुए सुबह 10 बजे शोभायात्रा के साथ निकाला गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु माैजूद रहे। ये प्रसाद रामनवमी पर भगवान को कृष्ण की नगरी से भेंट के रूप में अयोध्या धाम में भगवान राम के मंदिर में सौंपा जाएगा ।
Trending Videos