सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Youth Attacked with Knife After Car Collision on Highway in mathura

हाईवे पर दिनदहाड़े बहाया खून: कार टकराने पर हुआ विवाद, परिवार के सामने युवक पर चाकू से वार; हालत गंभीर

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 23 Mar 2026 03:29 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी के मथुरा जिले में कार टकराने पर युवक का खून बहा दिया गया। कार सवार हमलावरों ने युवक पर चाकू से हमला किया। अस्पताल में युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। 

Youth Attacked with Knife After Car Collision on Highway in mathura
हमले में घायल हुए युवक को अस्पताल में कराया भर्ती। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र में सोमवार को दो कार सवारों के बीच विवाद हो गया। कार सवार छात्र ने दूसरे कार सवार युवक पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना जैंत से महज 100 मीटर दूर नेशनल हाईवे पर हुई इस वारदात के बाद पुलिस ने तीनों आरोपी छात्रों को हिरासत में ले लिया है। पूरी घटना सीटीटीवी में कैद हो गई। 
Trending Videos


सोमवार की सुबह बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज के पास के रहने वाले ललित मोहन भारद्वाज अपने भाई हरिदत्त और भतीजों अंश व वंश के साथ अपने पैतृक गांव नौहझील जा रहे थे। ललित की गाड़ी की अलवर पुल के पास दूसरी गाड़ी से टकरा गई। जिस पर कार सवार छात्रों ने शीशा खोलकर गाली दी और गाड़ी को भगा ले गए। थाना जैंत से 100 मीटर पहले एक ढाबे के पास कार सवार छात्र खड़े हो गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन





पीछे से पहुंचे ललित और उनके भाई का छात्रों से फिर विवाद हो गया। कुछ ही देर में दोनों में गाली गलौज शुरू हो गई। इसी बीच हरिदत्त ने एक छात्र के घूंसा मार दिया। जिसके बाद दूसरा छात्र कार में गया और चाकू निकालकर ललित की पीठ में मार दिया। तीन बार पीठ में चाकू से हमला किया। पूरी घटना सीटीटीवी में कैद हो गई। गंभीर घायल ललित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और तीनों आरोपी छात्रों को हिरासत में ले लिया। आरोपी छात्र एक निजी विश्वविद्यालय के छात्र हैं, जिसमें से एक बीटेक कर रहा है, जबकि 2 डिप्लोमा कर रहे हैं। यह तीनों रिफाइनरी क्षेत्र में स्थित राधा टाउन में रहते हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed