सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ghaziabad Spying Case Meera used to spy while driving an e-rickshaw

UP: ई-रिक्शा चलाकर जासूसी करती थी मीरा, पति भी कर चुका है किनारा; कमजोर तबके के लोगों को बना रहे निशाना

अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 23 Mar 2026 02:44 PM IST
विज्ञापन
सार

ई-रिक्शा चलाकर मीरा उर्फ हरिया जासूसी करती थी। पड़ोसी महिला उर्मिला ने बताया कि उनके बेटे रवि और मीरा को वर्ष 2025 में महाराष्ट्र से दिल्ली पुलिस ने असलहा तस्करी के मामले में गिरफ्तार करके जेल भेजा था। 

Ghaziabad Spying Case Meera used to spy while driving an e-rickshaw
Ghaziabad Spying Case - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

कौशांबी पुलिस ने जासूसी के शक में पकड़ी मीरा ठाकुर उर्फ हरिया मथुरा के औरंगाबाद इलाके की महादेव नगर कॉलोनी में रहकर ई-रिक्शा चलाती थी। इलाके के लोग उसे हरिया के नाम से बखूबी जानते हैं। मीरा की हरकतों के वजह से पति उससे अलग रहता है। माना जा रहा है कि वह ई-रिक्शा चलाने की आड़ में मथुरा के विभिन्न स्थानों पर जाकर रेकी करती थी।
Trending Videos


कौशांबी पुलिस ने 13 मार्च को देश की जासूसी करने के आरोप में औरंगाबाद की मीरा ठाकुर को गिरफ्तार किया है। तीन साल पहले मीरा ने कॉलोनी में प्लॉट लेकर मकान बनवाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलोनी के लोगों ने बताया कि दस दिन पहले कार सवार 4-5 लोग उसे उठाकर ले गए थे। तब से उसके घर में ताला लगा हुआ है और हरिया की दो बेटियां सात व दस साल की हैं, जोकि अपनी नानी के घर पर हैं। 

मीरा का करीब आठ माह पहले अपने पति से अलगाव हो गया था। पति से दूर होने के बाद उसने ई-रिक्शा खरीदा और नगर निगम से रूट भी आवंटित कराया था। वह रिफाइनरी से टैंक चौराहे तक ऑटो चलाती थी। टैंक चौराहा संवेदनशील छावनी इलाके में आता है। 

मीरा के मोबाइल में मथुरा के कई संवेदनशील इलाकों के फोटो मिले हैं। मीरा के पड़ोसियों ने बताया कि उसका व्यवहार कॉलोनी के लोगों के साथ अच्छा था। वह लोगों को बताती थी कि बेटियों का पालन करने के लिए उसे ई-रिक्शा चलाना पड़ रहा है। जब उसकी गिरफ्तारी जासूसी के मामले में किए जाने की जानकारी हुई तो वह हैरत में पड़ गए। 

 

पड़ोसियों ने बताया कि इलाके के लोग उसे हरिया के नाम से ही पहचानते थे। पड़ोसियों का कहना है कि मीरा की गतिविधियां संदिग्ध रही हैं, वह पहले भी कई मामलों में जेल जा चुकी है। उसका पति मुकेश औरंगाबाद की गणेश नगर कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है।

 

असलहा तस्करी में जेल में बंद है मीरा का साथी ऑटो चालक
पड़ोसी महिला उर्मिला ने बताया कि उनके बेटे रवि और मीरा को वर्ष 2025 में महाराष्ट्र से दिल्ली पुलिस ने असलहा तस्करी के मामले में गिरफ्तार करके जेल भेजा था। इस मामले में मीरा के मुंबई वाले बॉस ने उसकी जमानत करवा दी, लेकिन रवि अभी तक जेल में निरुद्ध है। रवि ऑटो चलाता था, मीरा का उसके यहां आना जाना था। तभी रवि उसकी बातों में फंस गया था।


 

कमजोर तबके के लोगों को बना रहे निशाना
लोगों का कहना है कि मीरा अकसर कम उम्र के कमजोर तबके के युवाओं को अपने जाल में फंसाती थी। वह खुद को मुंबई के बड़े लोगों के संपर्क में बताया करती थी। माना जा रहा है कि मीरा के संपर्क में मथुरा के कई अन्य ई-रिक्शा व ऑटो चालक भी रहे हैं, जोकि उसकी मदद करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed