{"_id":"69c12a2b02cb7327f705c815","slug":"agra-bah-village-has-become-a-stronghold-of-the-lawrence-bishnoi-gang-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: यूपी के इस गांव में लॉरेंस गैंग की गहरी जड़ें, 100 मीटर के दायरे में था छह शूटर का ठिकाना; दहशत में लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यूपी के इस गांव में लॉरेंस गैंग की गहरी जड़ें, 100 मीटर के दायरे में था छह शूटर का ठिकाना; दहशत में लोग
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 23 Mar 2026 05:25 PM IST
विज्ञापन
सार
यूपी के आगरा जिले का बाह गांव में यूपी एसटीएफ और मुंबई क्राइम ब्रांच के रडार पर है। टीम इस गांव के छह युवकों को लाॅरेंस विश्नोई गैंग के लिए काम करने के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है। युवकों के कई अन्य परिचितों के बारे में भी टीम जानकारी जुटा रही है।
रोहित शेट्टी के घर फायरिंग करने का आरोपी प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
फिल्म निर्माता निर्देशक रोहित शेट्टी के मुबंई के जुहू स्थित आवास के बाहर रंगदारी और वसूली के लिए एक फरवरी को की गई फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच और यूपी एसटीएफ जांच कर रही है। उसकी गिरफ्त में बाह के बिजौली गांव के अब तक 6 आरोपियों के आने से दहशत का माहाैल है। टीम गिरफ्तार आरोपियों के दोस्तों और परिचितों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। यह देखा जा रहा है कि कोई और गिरोह से जुड़ा तो नहीं है। साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
लॉरेंस विश्नोई गैंग के बाह में नेटवर्क का खुलासा 31 जनवरी 2023 को हुआ था। जयपुर की एसओजी ने बिजौली के महावीर नगर के प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू पंडित और बड़ागांव के भूपेंद्र गुर्जर समेत 4 युवकों को पकड़ा था। तब जयपुर के जी क्लब और होटल डेज के मालिक अक्षय गुरनानी पर हमला हुआ था। 9 जून 2025 में राजस्थान के गंगा नगर की पुलिस ने कारोबारी पर हमले के आरोप में प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू पंडित को गिरफ्तार किया था जबकि 16 जनवरी को दिल्ली के उत्तम नगर से गिरफ्तारी हुई थी।
जमानत पर चल रहे प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू पंडित की शनिवार को बाह के महावीर नगर से रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग के प्रकरण में गिरफ्तारी की गई है। इससे पहले 15 फरवरी को हरियाणा के झज्जर से बिजौली के रहने वाले शूटर दीपक शर्मा, रेकी करने वाले सोनू पुरवंशी, सनी जाटव और अपने यहां शरण देने वाले रितिक यादव को गिरफ्तार किया था। बिजौली से विष्णु कुशवाह की गिरफ्तारी हुई थी।
खास बात ये है कि बिजौली में गिरफ्तार हुए सभी आरोपियों के घर 100 मीटर के दायरे में हैं। दीपक शर्मा का घर गांव के बीच में है, विष्णु कुशवाह, सनी जाटव, रितिक यादव के घर पूर्वी छोर पर, सोनू पुरवंशी, प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू पंडित का घर गांव के उत्तरी छोर पर हैं। बिजौली गांव के 20-25 साल की औसत उम्र के युवकों के लॉरेंस विश्नोई नेटवर्क से जुड़े होने की बात सामने आने पर दहशत का माहौल है।
बिजौली गांव में लॉरेंस विश्नोई गिरोह की गहरी हुई जड़ों ने अपने बच्चों को लेकर परिजन को सकते में डाल दिया है। मुंबई क्राइम ब्रांच एवं यूपी एसटीएफ गिरफ्त में आए युवकों के 20-25 परिचितों की गतिविधियों पर नजर रखे होने की बात कह रही है। जिससे गांव में चर्चा का माहौल है कि अब किसकी बारी है? क्या और युवक भी नेटवर्क की जद में हैं? नौकरी को दिल्ली मुंबई गए युवकों की गतिविधियों को लेकर उनके परिजन भी चौकन्ने हैं, निगाह भी रखे हैं।
Trending Videos