सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police compiling list of notorious criminals in Raj Chauhan murder case

राज चाैहान हत्याकांड: पुलिस के निशाने पर आलोक और मोनू के सोशल मीडिया फॉलोअर्स, रंगबाजों की बनाई जा रही सूची

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 23 Mar 2026 05:26 PM IST
विज्ञापन
सार

आगरा में राज चाैहान की हत्या के बाद पुलिस का मानना है कि रंगबाजी में कई युवा आलोक और मोनू के गिरोह से जुड़े हैं। इन दोनों की सोशल मीडिया पर कई रील्स हैं। इनसे प्रभावित होकर घटनाओं को अंजाम देने लगते हैं। पुलिस इनकी लिस्ट तैयार कर रही है।

police compiling list of notorious criminals in Raj Chauhan murder case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के गेस्ट हाउस में हुए राज हत्याकांड में पुलिस शिकंजा कसती जा रही है। मामले में गैंगस्टर आलोक यादव और हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव का नाम सामने आने के बाद पुलिस रंगबाज युवकों की सूची बना रही है। इसके लिए सोशल मीडिया पर इन्हें फॉलो करने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है।
Trending Videos


राज चौहान की 23 जनवरी की रात टेढ़ी बगिया स्थित एसएन गेस्ट हाउस में गोली मारकर हत्या की गई थी। राज चौहान एक मामले में घटना से कुछ दिन पहले ही जेल से जमानत पर छूट कर बाहर आया था। जेल से बाहर जुलूस निकालने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से वह चर्चा में आ गया था। पुलिस की जांच में सामने आया कि वर्चस्व की जंग में हत्याकांड को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज की मां ने क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव पर आरोप लगाया। राज की रंजिश जेल में पहले से बंद आलोक यादव से भी चल रही थी। पुलिस कुछ करती उससे पहले ही माेनू अपने दूसरे मामले में कोर्ट में पेश होकर जेल चला गया था। पुलिस का कहना है कि रंगबाजी में कई युवा आलोक और मोनू के गिरोह से जुड़े हैं। इन दोनों की सोशल मीडिया पर कई रील्स हैं। इनसे प्रभावित होकर घटनाओं को अंजाम देने लगते हैं।

इन पर अंकुश के लिए पुलिस आरोपियों के सोशल मीडिया अकाउंट खंगाल रही है। फॉलोअर्स की सूची बनाई जा रही है। ऐसे फॉलोअर्स भी चिह्नित किए जा रहे हैं जो लोग इनसे लगातार किसी न किसी तरीके से जुड़े हुए हैं। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि दोनों के गिरोह के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इनका थाने पर डाटा सुरक्षित रखा जाएगा। जांच पड़ताल के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। जो भी इन लोगों का सहयोग कर रहे होंगे, उन पर शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed