सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   New Railway Station in Agra Big Plan to Reduce Traffic Load on Cantt

UP: आगरा में बनेगा एक और नया रेलवे स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत; 2026 के अंत तक पूरा होगा निर्माण

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 25 Mar 2026 11:35 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा रेल मंडल में नानपुर के पास नया रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा, जिससे कैंट स्टेशन पर दबाव कम होगा। करीब 5190 करोड़ की तीसरी लाइन परियोजना के तहत इसे पहले मालगाड़ियों के लिए और बाद में यात्री स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा।
 

New Railway Station in Agra Big Plan to Reduce Traffic Load on Cantt
आगरा कैंट स्टेशन
विज्ञापन

विस्तार

 आगरा रेल मंडल में रेलवे ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए मिढ़ाकुर के समीप नानपुर में नए रेलवे स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। यह स्टेशन कीठम और भांडई के बीच बिछाई जा रही तीसरी लाइन पर बनाया जाएगा।
Trending Videos


पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि आगरा कैंट स्टेशन के पुनर्विकास के साथ उस पर ट्रैफिक दबाव को कम करने की योजना है। धौलपुर से भांडई तक तीसरी लाइन का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि झांसी से मथुरा तक करीब 274 किलोमीटर लंबी तीसरी लाइन परियोजना पर काम जारी है, जिसे आगरा बाईपास की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। तीसरी लाइन से मालगाड़ियों का आवागमन तेज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 5190 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना को दिसंबर 2026 के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य है। नानपुर स्टेशन को अभी मालगाड़ियों के सुचारु परिचालन के तहत विकसित किया जा रहा है। भविष्य में इसे यात्री स्टेशन भी बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed