सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Friend Murdered in Agra Body Thrown into Well

UP: कान, हाथ, कमर, पैर...हर जगह दी चोट, बेरहमी से दोस्त को मारकर कुएं में फेंकी लाश; खुद लहूलुहान पहुंचा थाने

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 23 Mar 2026 10:16 AM IST
विज्ञापन
सार

सेना भर्ती की तैयारी कर रहे चंद्रवीर का शव कुएं में पड़ा मिला था। पुलिस ने अभिषेक को हिरासत में ले लिया। हालांकि वह घायल था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार शाम को उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई। तब पुलिस ने उससे पूछताछ की। इसके बाद हत्या का खुलासा हो सका।

Friend Murdered in Agra Body Thrown into Well
छात्र का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के किरावली के गांव सलेमाबाद में चंद्रवीर उर्फ मोनू(15) की हत्या दोस्त अभिषेक ने दाैड़ लगाने के दाैरान हुए झगड़े के बाद की थी। अभिषेक को अस्पताल से छुट्टी मिलने पर पुलिस ने उससे पूछताछ की। उसने कई राज उगले हैं। हालांकि झगड़े की वजह के बारे में कुछ नहीं बताया। गांव में तनाव देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात की गई है। उधर, सांसद राजकुमार चाहर ने रविवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात की।
Trending Videos


सलेमाबाद निवासी देवेंद्र सिंह का बेटा चंद्रवीर उर्फ मोनू कक्षा 11 का छात्र था। शुक्रवार शाम 6:30 बजे वह गांव के दोस्त अभिषेक(22) के साथ घूमने की बात कहकर घर से निकला था। रात तक घर नहीं पहुंचा। उधर, अभिषेक रात 10 बजे खून से लथपथ हालत में किरावली थाने पहुंचा। उसने चंद्रवीर पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया। जांच के लिए पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वहां चंद्रवीर का शव कुएं में पड़ा मिला। पुलिस ने अभिषेक को हिरासत में ले लिया। हालांकि वह घायल था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार शाम को उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई। तब पुलिस ने उससे पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

डंडे से पीटा, फिर कुएं में फेंका
एडीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने बताया कि अभिषेक ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वह और मोनू रोजाना गांव के बाहर घूमने जाते थे। घटना वाले दिन गांव से 150 मीटर आगे निकलने पर उनका झगड़ा हो गया। धक्कामुक्की होने लगी। इस दाैरान वह उस स्थान पर पहुंच गए, जहां पर कुआं है। वहां आसपास खेतों पर कंटीले तार लगे हैं। भागने के दाैरान वह कंटीले तार लगने से घायल हो गया। वहीं उसने मोनू को सिर, कान, हाथ, पीठ, कमर और पैर में डंडे से पीटा। इसके बाद घायल मोनू को कुएं में फेंक दिया। डूबने से उसकी मौत हो गई।

 

आरोपी घटना का कारण नहीं बता रहा है। हालांकि पुलिस उससे कारण जानने में लगी है। उधर, पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में मोनू के आठ चोट लगने की पुष्टि हुई है। कुएं के पास मोनू की चप्पल और लोअर मिला था। वहीं आरोपी की चप्पल भी बरामद हुई थी। कंटीले तारों और कुएं के पास खून भी पड़ा मिला था। ब्लेड का पाउच भी फॉरेंसिक टीम ने कब्जे में लिया है।

 

अग्निवीर बनने की कर रहे थे तैयारी
ग्रामीणों के अनुसार, चंद्रवीर और उसका दोस्त अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे थे। इसके लिए रोजाना दौड़ लगाने के लिए जाते थे। उनमें परिजन ने कभी किसी बात पर झगड़ा नहीं देखा था। ऐसा झगड़ा क्यों हुआ? यह कोई समझ नहीं पा रहा है।

 

सांसद चाहर बोले, तीन दिन में हो गिरफ्तारी
रविवार को सांसद राजकुमार चाहर पीड़ित परिवार से मिले। घटना पर दुख व्यक्त किया। थाना प्रभारी सत्यवीर सिंह से बात की। उन्होंने कहा कि तीन दिन में घटना का खुलासा किया जाए। अशोक राना, गुड्डू चाहर और अन्य स्थानीय नेता भी मौजूद रहे।


ये भी पढ़ें- ताजमहल की सूरक्षा में चूक: स्मारक के पूर्वी गेट तक पहुंचा हरियाणा का स्कूटर, सुरक्षाकर्मियों को भनक तक न लगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed