सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Akhilesh Yadav honored Reema from Agra with Phoolan Devi Award

साहस को सलाम: तीन साल की बेटी को जंगली जानवर के जबड़े से छीन लाई रीमा, सपा मुखिया ने दिया फूलन देवी सम्मान

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 23 Mar 2026 09:58 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा के बाह की रहने वाली रीमा को उनके साहस ने प्रदेश भर की महिलाओं एवं बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बना दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सरकार बनने पर स्त्री सम्मान निधि योजना लागू किए जाने की बात कही। 

Akhilesh Yadav honored Reema from Agra with Phoolan Devi Award
फूलन देवी सम्मान देते अखिलेश यादव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के बाह में जंगली जानवर से भिड़ कर अपनी तीन साल की बेटी अर्पिता की जान बचाने वाली नौगवां की रीमा को सपा मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव ने रविवार को लखनऊ में समारोह पूर्वक फूलन देवी सम्मान प्रदान किया। मूर्ति देवी मालती देवी महिला सम्मान समारोह में रीमा को एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि, स्मृति चिह्न एवं शाल भेंट किया गया।
Trending Videos


दोनों नेताओं ने रीमा की गोद में मौजूद बेटी पर लाड़ बरसाया। उन्होंने रीमा के साहस की सराहना करते हुए उन्हें नारी शक्ति का सशक्त उदाहरण बताया। रीमा को उनके साहस ने प्रदेश भर की महिलाओं एवं बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बना दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सरकार बनने पर स्त्री सम्मान निधि योजना लागू किए जाने की बात कही। सम्मान की कड़ी में सेतु का काम करने वाले सपा नेता घनश्याम भारतीय ने बताया रीमा का सम्मान न केवल उनका, बल्कि पूरे बाह क्षेत्र का सम्मान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाह की अंशू रानी निषाद ने भी रीमा को फूलन देवी सम्मान देने के लिए अखिलेश यादव का आभार जताया। बता दें कि जैतपुर के नौगवां में पिछले साल 19 अगस्त को घर में घुसे जंगली जानवर ने आंगन में खेल रही 3 साल की अर्पिता पर हमला कर दिया था। रीमा अपनी जान की परवाह किए बिना जंगली जानवर से भिड़ गई और अर्पिता को उसके जबड़े से छीन लिया। इस दौरान मां बेटी जंगली जानवर के हमले में घायल हो गये थे। साहसी रीमा को डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने 25 हजार रुपये, तहसील प्रशासन ने 5400 रुपये, वन विभाग ने 6 हजार रुपये देकर सम्मानित किया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed