सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Illicit Trade Racket Operating at Paras Hotel in firozabad 4 Women and 11 Men Arrested

UP में पकड़ा गया अय्याशी का अड्डा: आपत्तिजनक हालत में धरे गए 11 पुरुष और चार युवतियां, देखें लाइव Video

संवाद न्यूज एजेंसी, मक्खनपुर (फिरोजाबाद) Published by: विकास कुमार Updated Sun, 22 Mar 2026 09:02 PM IST
विज्ञापन
सार

छापेमारी के दौरान पकड़ी गई युवतियों ने पुलिस के सामने अपना दर्द बयां किया। उन्होंने बताया कि वे बेहद गरीब परिवारों से ताल्लुक रखती हैं और घर का खर्च चलाने के लिए होटल मालिक कश्मीर सिंह के जाल में फंस गईं। युवतियों का कहना था कि होटल मालिक ही ग्राहकों को लाता था और बदले में उन्हें हिस्सा मिलता था।

Illicit Trade Racket Operating at Paras Hotel in firozabad 4 Women and 11 Men Arrested
होटल वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के फिरोजाबाद स्थित मक्खनपुर क्षेत्र में शांति पुल के पास स्थित पारस होटल में चल रहे जिस्मफरोशी के काले कारोबार का पुलिस ने शनिवार रात पर्दाफाश किया है। पुलिस ने होटल में मौके से चार महिलाओं और 11 पुरुषों को गिरफ्तार किया है। होटल के कमरों से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री और नकदी बरामद हुई है।

Trending Videos



 

कई युवक-युवतियां अर्धनग्न अवस्था में भागे
एसएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि पुलिस को इस अवैध देह व्यापार के संबंध में एक वीडियो प्राप्त हुआ था। सूचना की पुष्टि के बाद सीओ शिकोहाबाद अमरीश कुमार और तहसीलदार कीर्ति चौधरी, थाना मक्खनपुर इंस्पेक्टर चमन शर्मा की संयुक्त टीम ने होटल को घेरा। होटल में भगदड़ मच गई। कई युवक-युवतियां अर्धनग्न अवस्था में भागने की कोशिश कर रहे थे, जिन्हें महिला पुलिसकर्मियों की मदद से दबोच लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बरामदगी का विवरण
12,250 रुपये, 12 स्मार्टफोन, 6 मोटरसाइकिलें (सीज), भारी मात्रा में नई और इस्तेमाल की आपत्तिजनकर सामग्री के पैकेट।
 

महिलाओं ने पूछताछ में किया कबूल
पारस होटल में अनैतिक देह व्यापार में पकड़ी गई महिलाओं ने पूछताछ में कबूल किया कि होटल मालिक कश्मीर सिंह और संचालक पारस के माध्यम से यह पूरा खेल चल रहा था। होटल मालिक ही ग्राहकों से पैसे तय करता था और महिलाओं को उनके पास भेजता था। पुलिस ने पूरी कार्रवाई की पारदर्शी वीडियोग्राफी ई-साक्ष्य एप के जरिए की है ताकि कोर्ट में पुख्ता सबूत पेश किए जा सकें।

शराब की बोतल न देने पर बनाया वीडियो
इस भंडाफोड़ के पीछे की सच्चाई में सामने आया है कि दो यूट्यूबर ने होटल संचालक व मालिक से होली पर शराब की बोतल मांगी थीं। उन्होंने देने से मना कर दिया। इसी बात से खुन्नस में मौका मिलते ही यूट्यूबरों ने वीडियोग्राफी की और पुलिस को भेज दी।

साहब! गरीबी ने बना दिया गुनहगार, पकड़ी गई युवतियों की दास्तां
छापेमारी के दौरान पकड़ी गई युवतियों ने पुलिस के सामने अपना दर्द बयां किया। उन्होंने बताया कि वे बेहद गरीब परिवारों से ताल्लुक रखती हैं और घर का खर्च चलाने के लिए होटल मालिक कश्मीर सिंह के जाल में फंस गईं। युवतियों का कहना था कि होटल मालिक ही ग्राहकों को लाता था और बदले में उन्हें हिस्सा मिलता था। हालांकि, पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या यह वास्तव में मजबूरी है या किसी बड़े संगठित अपराध का हिस्सा।

महिला आरोपी
चारू निवासी दयालबाग, न्यू आगरा
प्रीति निवासी हिमायूंपुर, दक्षिण
पूजा निवासी रामबाग, आगरा
विरमा निवासी जलेसर रोड, आगरा
 

पुरुष आरोपी
होटल मालिक कश्मीर सिंह निवासी मक्खनपुर
होटल संचालक पारस निवासी मक्खनपुर
ओवेश निवासी नूर नगर दीदामई, रामगढ़
सोहिल निवासी नूर नगर दीदामई, रामगढ़
रहमान निवासी नूरनगर, रामगढ़
अमीर निवासी हाजीपुर, रसूलपुर
मनोज निवासी अंबे नगर, रामगढ़
अजय निवासी बघेल कालोनी, उत्तर
फैजान निवासी हाजीपुर, रसूलपुर
गुलशन कुमार निवासी न्यू कुंज सहजुलपुर, शिकोहाबाद
विनय निवासी तिलक नगर, उत्तर
अजय निवासी रामगढ़
विजय कुमार निवासी पीपरी, रामगढ़
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed