सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   President Droupadi Murmu meets saint Premanand Maharaj in Vrindavan

UP: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संत प्रेमानंद महाराज से की भेंट, आध्यात्मिक संवाद में लिया आशीर्वाद

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 20 Mar 2026 09:20 AM IST
विज्ञापन
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वृंदावन दौरे के दौरान संत प्रेमानंद महाराज से भेंट कर आध्यात्मिक विषयों पर संवाद किया और ब्रज क्षेत्र में चल रहे सेवा व संरक्षण कार्यों की सराहना की।
 

President Droupadi Murmu meets saint Premanand Maharaj in Vrindavan
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज से की भेंट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने ब्रज दौरे के दौरान वृंदावन पहुंचीं, जहां उन्होंने प्रख्यात संत संत प्रेमानंद महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे ।
Trending Videos


राष्ट्रपति मुर्मू ने संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचकर उनसे आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा की। संत महाराज ने उन्हें ब्रज की भक्ति परंपरा, यमुना संरक्षण और समाज सेवा से जुड़े कार्यों की जानकारी दी। राष्ट्रपति ने इन प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संत समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भेंट के दौरान संत प्रेमानंद महाराज ने राष्ट्रपति को आशीर्वाद स्वरूप प्रसाद एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। वहीं राष्ट्रपति ने भी देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में संतों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed