सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   uproar after abduct bullion traders in Mathura

UP: मथुरा में दिनदहाड़े बुलियन कारोबारी को उठा ले गए कार सवार, विरोध में बंद हुआ सराफा बाजार; सड़क की जाम

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Fri, 20 Mar 2026 04:54 PM IST
विज्ञापन
सार

मथुरा में कार सवार एक प्रमुख बुलियन कारोबारी को जबरन उठाकर ले गए। घटना से आक्रोश व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया। माैके पर पुलिस पहुंच गई।

uproar after abduct bullion traders in Mathura
व्यापारियों से बात करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

मथुरा के व्यस्ततम चौक बाजार क्षेत्र में शुक्रवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दो गाड़ियों में सवार होकर आए हथियारबंद लोग एक प्रमुख बुलियन कारोबारी को जबरन उठाकर ले गए। इस घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने मस्जिद के समीप बाजार बंद कर सड़क पर जाम लगा दिया। सर्राफा कारोबारियों ने अपनी दुकाने बंद कर दी है। कुछ व्यापरियों ने बताया कि वर्दीधारी उनके मोबाइल फोन छीन ले गए हैं।
Trending Videos


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुक्रवार को दो बिना नंबर की गाड़ियों में कुछ वर्दीधारी और सादे कपड़ों में लोग चौक बाजार पहुंचे। उन्होंने बुलियन कारोबारी महेश चंद खंडेलवाल को हथियार दिखाकर डराया और जबरन अपने साथ गाड़ियों में बैठा लिया। जब स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने इस घटना का वीडियो बनाने की कोशिश की तो कार सवारों ने उन्हें भी हथियारों के बल पर धमकाया और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के विरोध में स्थानीय व्यापारी लामबंद हो गए और चौक बाजार में जाम लगा दिया। व्यापारियों का आरोप है कि जिस तरह से बिना नंबर की गाड़ियों में लोग आए, वह किसी अपहरण जैसी वारदात लग रही थी। सूचना मिलते ही सीओ सिटी आशना चौधरी और कोतवाली प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने व्यापारियों को समझा-बुझाकर और उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

बाजार में चर्चा है कि यह किसी दूसरे राज्य की पुलिस की कार्रवाई हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक किसी अन्य प्रदेश में हुई चांदी लूट की बड़ी वारदात के तार इस मामले से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस को अंदेशा है कि लूटी गई चांदी का कुछ हिस्सा महेश चंद के यहां बेचा गया है। इसी सिलसिले में पूछताछ के लिए संबंधित राज्य की पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर गई है। फिलहाल स्थानीय पुलिस इस मामले की आधिकारिक पुष्टि करने और यह पता लगाने में जुटी है कि उक्त टीम किस राज्य की थी और उन्होंने स्थानीय थाने में इसकी सूचना दी थी या नहीं। बताया जाता है कि पुलिस उनको गोविन्द नगर थाना ले आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed