{"_id":"69bcfa037ffbe233b30d0266","slug":"president-inaugurated-cancer-hospital-block-and-visit-neem-karori-baba-ashram-in-vrindavan-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 'आत्मनिर्भर भारत तभी संभव जब नागरिक स्वस्थ हों', वृंदावन में राष्ट्रपति बोलीं- कैंसर सबसे बड़ी चुनाैती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'आत्मनिर्भर भारत तभी संभव जब नागरिक स्वस्थ हों', वृंदावन में राष्ट्रपति बोलीं- कैंसर सबसे बड़ी चुनाैती
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:11 PM IST
विज्ञापन
सार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिन के मथुरा प्रवास पर हैं। उन्होंने शुक्रवार को वृंदावन में बाबा नींव कराैरी आश्रम में दर्शन किए। साथ ही रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल पहुंचकर ऑन्कोलाॅजी ब्लाॅक का लोकार्पण किया।
नींव कराैरी आश्रम में दर्शन करतीं राष्ट्रपति द्राैपर्दी मुर्मू।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को वृंदावन में मथुरा मार्ग स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल पहुंचीं। यहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम के सचिव सुप्रकाश आनंद एवं सह सचिव कालीकृष्णानंद ने बुके देकर राष्ट्रपति का स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रपति ने ऑन्कोलॉजी ब्लॉक का लोकार्पण किया।
रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के नंद किशोर सोमानी ऑन्कोलॉजी ब्लॉक के उद्घाटन समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत तभी संभव है, जब उसके नागरिक स्वस्थ हों। उन्होंने कहा कि आज कैंसर स्वास्थ्य से जुड़ी सबसे गंभीर चुनौतियों में से एक है। इस बीमारी का समय पर पता चलना और उच्च-स्तरीय इलाज मरीज की जान बचाने में निर्णायक भूमिका निभा सकता है। लेकिन, कुछ परिवारों के लिए ऐसा लगता है कि उनकी आर्थिक परिस्थितियों के कारण, इस बीमारी का इलाज करवाना असंभव है।
इसके बाद राष्ट्रपति वृंदावन स्थित नींव करौरी बाबा आश्रम पहुंचीं। राष्ट्रपति का आश्रम में आगमन देवी मंदिर की ओर से हुआ, जहां पर उनका स्वागत राधाकृष्ण पाठक, देवेन्द्र कुमार शर्मा और सेवानिवृत्त ग्रुप कैप्टन संदीप भटेले ने किया। इसके बाद राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने हनुमान मंदिर के दर्शन किए। राष्ट्रपति ने मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना की। हनुमान मंदिर की परिक्रमा लगाई। हनुमान मंदिर पर रामरूप पुजारी एवं टीसी शर्मा ने पूजा संपन्न कराई।
हनुमान मंदिर के दर्शन के बाद राष्ट्रपति ने नींव करौरी बाबा की समाधि स्थल व मंदिर के दर्शन किए। समाधि स्थल में उन्होंने पूजा की तथा समाधि स्थल की परिक्रमा लगाई। राष्ट्रपति को समाधि स्थल पर अभिषेक पुजारी एवं नरेंद्र मोहन अग्रवाल ने प्रसाद, पटुका, नींव करौरी बाबा का फोटो एवं कम्बल भेंट किया।
राष्ट्रपति ने महाराज की कुटिया के दर्शन किए। आश्रम स्थित संग्रहालय का भ्रमण किया। उन्होंने संपूर्ण संग्रहालय का बारीकी से अवलोकन किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी जी एवं प्रभारी मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बेसिक शिक्षा विभाग संदीप सिंह उपस्थित रहे।
Trending Videos