सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Rain brings down mercury

Mathura News: बारिश से गिरा पारा...जलभराव ने बढ़ाईं मुश्किलें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Rain brings down mercury
सौंख रोड पर जलभराव में होकर निकलता बाइक सवार। 
विज्ञापन
मथुरा। जिले में लगातार तीसरे दिन भी बारिश ने भिगोया। शुक्रवार की सुबह से ही मध्यम और तेज बारिश हुई। बारिश से कई स्थानों पर जलभराव हो गया। दिन के तापमान में भी गिरावट आ गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार अब तापमान में फिर बढ़ोतरी होने के आसार हैं। बृहस्पतिवार की शाम से शुरू हुई बारिश देर रात तक होती रही। शुक्रवार को सुबह पांच बजे से फिर से बारिश शुरू हो गई। तेज हवाओं के साथ
Trending Videos

कहीं तेज तो कभी हल्की बारिश हुई। सुबह 11 बजे के बाद ही बारिश थमी। लगातार बारिश से शहर में भूतेश्वर, पुराना बस स्टैंड सहित कई इलाकों में जलभराव हो गया। इससे दिन का तापमान लुढ़क गया। दिन का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, शुक्रवार को यह 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि रात का तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार अगले तीन दिन में दिन के तापमान में फिर से वृद्धि होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed