सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   RSS Chief in Vrindavan Today to Inaugurate Ashram

वृंदावन में बड़ा आयोजन: मोहन भागवत करेंगे जीवनदीप आश्रम का लोकार्पण, वीवीआईपी का रहेगा जमावड़ा

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 24 Mar 2026 11:17 AM IST
विज्ञापन
सार

वृंदावन में आज जीवनदीप आश्रम का लोकार्पण संघ प्रमुख मोहन भागवत करेंगे, जिसमें कई बड़े नेता और संत शामिल होंगे। वीवीआईपी आगमन को लेकर प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
 

RSS Chief in Vrindavan Today to Inaugurate Ashram
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत
विज्ञापन

विस्तार

वृंदावन के रुक्मिणी विहार स्थित नवनिर्मित जीवनदीप आश्रम का लोकार्पण आज मंगलवार को संघ प्रमुख मोहन भागवत द्वारा किया जाएगा। इस मौके पर संत महंतों के साथ मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री एवं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री समेत कई दिग्गज राजनेता शामिल रहेंगे। जिला प्रशासन एवं पुलिस ने नगर में एक बार फिर वीवीआईपी के आगमन की तैयारी पूरी कर ली है।
Trending Videos


हरिद्वार, रुड़की के संत स्वामी यतींद्रानंद गिरि द्वारा नगर के रुक्मिणी विहार में मल्टीलेवल पार्किंग के पीछे आश्रम का निर्माण कराया है। इसका लोकार्पण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत द्वारा किया जाएगा। इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, त्रिपुरा के डिप्टी स्पीकर राम प्रसाद पॉल, राज्यसभा सदस्य दिनेश शर्मा, बिहार के पूर्व राज्यपाल आरिफ मोहम्मद, पूर्व सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार संघ प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार सुबह रुक्मिणी विहार स्थित नवनिर्मित जीवनदीप आश्रम का लोकार्पण करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संघ प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार सुबह 6:30 बजे दिल्ली से वृंदावन के लिए कार से आएंगे। सुबह 9:30 बजे रुक्मिणी विहार स्थित जीवनदीप आश्रम में पहुंचेंगे। दोपहर के 1:30 बजे तक वह कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2:00 बजे आश्रम से दिल्ली के लिए कार से रवाना हो होंगे। वीआईपी के आश्रम के लोकार्पण कार्यक्रम में आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed