सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sailors Protest Against Registration Fees in mathura

Mathura News: रजिस्ट्रेशन फीस पर फूटा नाविकों का गुस्सा, बोले- वृंदावन के घाटों पर क्रूज चला तो होगा आंदोलन

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Tue, 28 Apr 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
सार

नाविकों ने कहा कि वाराणसी में नावों का लाइसेंस शुल्क 250 और मोटरबोट एवं स्टीमर का पंजीकरण शुल्क 600 रुपये निर्धारित है, जबकि स्टीमर में 80 यात्रियों के बैठाने की क्षमता है। जबकि मथुरा में नाव रजिस्ट्रेशन का शुल्क कई गुना अधिक है। 

Sailors Protest Against Registration Fees in mathura
प्रदर्शन करते नाविक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

वृंदावन के केसी घाट पर नाव हादसे में 16 लोगों की मौत हो जाने के बाद नावों के संचालन में सख्त हुए प्रशासन के बनाए गए नियमों के विरोध में नगर के नाविकों का प्रतिनिधिमंडल डीएम कार्यालय पहुंचा। डीएम को ज्ञापन देकर नावों के रजिस्ट्रेशन फीस को कम करने और वृंदावन के घाटों पर क्रूज का संचालन न कराने की मांग की। उन्होंने वाराणसी की तर्ज पर नाव संचालन एवं शुल्क निर्धारित करने की मांग की है।
Trending Videos


कांग्रेस नेता कुंवर सिंह निषाद एवं मुकेश धनगर के नेतृत्व में नगर के दर्जनों नाविक मंगलवार को डीएम कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने डीएम से मांग की है कि वृंदावन से गोकुल तक नाव संचालन की व्यवस्था वाराणसी की तर्ज पर की जाए। वाराणसी में नावों का लाइसेंस शुल्क 250 और मोटरबोट एवं स्टीमर का पंजीकरण शुल्क 600 रुपये निर्धारित है, जबकि स्टीमर में 80 यात्रियों के बैठाने की क्षमता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मथुरा में नगर निगम द्वारा कई गुना रजिस्ट्रेशन शुल्क निर्धारित किया है। नाविकों ने कहा कि वृंदावन क्रूज लाइन द्वारा क्रूज एवं छोटी नावों का संचालन करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए घाटों के किनारे जैटी बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि क्रूज को देवरहा घाट से गोकुल तक चलाया जाए, लेकिन नगर के घाटों के बीच न चलाए जाए। यदि ऐसा हुआ तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से गुलाल सिंह, रवि निषाद, राधे, चंद्रभान, खेमी निषाद, मुकेश, पंकज, राम, मोती, राजेंद्र, राममूर्ति, धर्मवीर, पूरन, पीतम, श्याम, घंसु, दुर्गी, विवेक, सतवीर, नीरज सहित बड़ी संख्या में नाविक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed